प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

सक्रिय बैंक खातों की संख्या में गिरावट

&quotप्रधानमंत्री जन धन योजना&quot में जीरो बैलेंस अकाउंट में इजाफा

उत्तर प्रदेश में प्रधानमंत्री जन धन योजना के अन्तर्गत संचालित खातों में जीरो बैलेंस खातों की संख्या में इजाफा हुआ है। इसके साथ ही सक्रिय बैंक खातों की संख्या में गिरावट दर्ज़ की गयी है।

quotप्रधानमंत्री जन धन योजनाquot में जीरो बैलेंस अकाउंट में इजाफा

"प्रधानमंत्री जन धन योजना" में जीरो बैलेंस अकाउंट में इजाफा

सक्रिय बैंक खातों की संख्या में गिरावट 

लखनऊ। 
उत्तर प्रदेश में "प्रधानमंत्री जन धन योजना" के अन्तर्गत संचालित खातों में "जीरो बैलेंस खातों" की संख्या में इजाफा हुआ है। इसके साथ ही सक्रिय बैंक खातों की संख्या में गिरावट दर्ज़ की गयी है। भारतीय रिजर्व बैंक ने पिछले दिनों इन खातों की समीक्षा की थी। समीक्षा के दौरान बैंक प्रबंधन ने ऐसे खातों को जोखिमपूर्ण माना है और इसमें सुधार के लिए विशेष प्रयास किये जाने के निर्देश दिए हैं। 

राजधानी के लीड बैंक से प्राप्त जानकारी के अनुसार यूपी में पिछले दो तिमाही में 1.20 लाख जीरो बैलेंस खाते बढ़े हैं। इससे जीरो बैलेंस खातों की संख्या 80 लाख पहुंच गई। तमाम बैंकों ने ऐसे खातों को जोखिमपूर्ण बताया है। इसके मद्देनजर भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने ऐसे खातों की संख्या 8.14 फीसदी से घटाकर 7 फीसदी से नीचे लाने का लक्ष्य दिया गया है। "प्रधानमंत्री जन धन योजना" के तहत संचालित खातों में जीरो बैलेंस अकाउंट बढ़कर 8.14% हो गया है, जबकि मार्च 2025 में यह 8.11% था। इस अवधि में ऐसे खातों की संख्या 1,29,023 बढ़ गई है। 

भारतीय स्टेट बैंक ने बताया कि ऐसे खाते अक्सर निष्क्रिय हो जाते हैं या गलत इस्तेमाल (म्यूल अकाउंट) की आशंका बढ़ाते हैं। इससे बैंकों का परिचालन खर्च बढ़ता है। आरबीआई ने पिछले दिनों इस योजना के तहत खचले खातों की समीक्षा की थी। आरबीआई ने सभी बैंकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे इन खातों को सक्रिय करने और बैलेंस बढ़ाने पर विशेष ध्यान दें। यदि जीरो बैलेंस खातों में कमी आती है तो न केवल बैंकों की जमा राशि बढ़ेगी, बल्कि निष्क्रिय खातों की संख्या में भी गिरावट दर्ज होगी।

बैंक सूत्रों के अनुसार पीएम जन धन योजना के सक्रिय खातों की संख्या में भी मामूली गिरावट दर्ज हुई है। गत 30 जून 2025 तक सक्रिय खातों का प्रतिशत 77.82% दर्ज किया गया, जो मार्च 2025 के 78.46% से घटा है। यह गिरावट 0.64% की रही। बैंकों के मुताबिक योजना के तहत खोले गए कई खाते अब 10 वर्ष पूरे कर चुके हैं, जिनमें से बड़ी संख्या निष्क्रिय हो गई है। इसे सक्रिय कराने के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर री-केवाईसी कैंप आयोजित किए जा रहे हैं। वहीं, आरबीआई ने निष्क्रिय खातों या री-केवाईसी के लिए लंबित खातों का डाटा अधिकांश बैंकों के पास उपलब्ध न होने पर भी चिंता जताई है। आरबीआई ने सभी बैंकों को निर्देश दिया कि यह डाटा तुरंत शाखाओं में उपलब्ध कराया जाए ताकि खातों दोबारा सक्रिय करने की प्रक्रिया तेज की जा सके।

यह भी पढेंःhttps://www.primenewsnetwork.in/india/bengal-two-girls-married/96710

दो नृत्यांगनाओं ने की एक दूसरे से शादी

पश्चिम बंगाल के सुंदरवन इलाके में दक्षिण चौबीस परगना जिले के मंदिरबाजार में रहने वाली नृत्यांगना रिया सरदार और बकुलतला की रहने वाली नृत्यांगना राखी नस्कर ने शांति संघ मंदिर में शादी कर ली।

यह भी पढ़ेंःhttps://www.primenewsnetwork.in/india/bengal-police-bsf-beaten-up-each-other/96712

पश्चिम बंगाल पुलिस और बीएसएफ के जवानों के बीच मारमीट

नदिया के चापड़ा थाने के तहत बांग्लादेश की सीमा से सटे इलाके में पश्चिम बंगाल पुलिस के जवानों और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों के बीच झड़प हो गई और इंस्पेक्टर समेत पुलिस के तीन जवान घायल हो गए।

Related to this topic: