प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

रामनाथ गोयनका लेक्चर में बोले पीएम मोदी

'भारत प्रगति के लिए आतुर, विकास के लिए बेचैन, आत्मनिर्भर बनने के लिए दृढ़', रामनाथ गोयनका लेक्चर में बोले पीएम मोदी

पीएम मोदी ने सोमवार को कहा, अभी 14 नवंबर को जो नतीजे आए हैं, वो आपको याद ही होंगे. इन ऐतिहासिक नतीजों के साथ एक और बात बहुत अहम रही है...

भारत प्रगति के लिए आतुर विकास के लिए बेचैन आत्मनिर्भर बनने के लिए दृढ़ रामनाथ गोयनका लेक्चर में बोले पीएम मोदी

'भारत प्रगति के लिए आतुर, विकास के लिए बेचैन, आत्मनिर्भर बनने के लिए दृढ़', रामनाथ गोयनका लेक्चर में बोले पीएम मोदी |

Ramnath Goenka Lecture : पीएम मोदी ने सोमवार को कहा, अभी 14 नवंबर को जो नतीजे आए हैं, वो आपको याद ही होंगे. इन ऐतिहासिक नतीजों के साथ एक और बात बहुत अहम रही है. कोई भी लोकतंत्र में लोगों की बढ़ती भागीदारी को नजरअंदाज नहीं कर सकता. पीएम मोदी दिल्ली में रामनाथ गोयनका लेक्चर को संबोधित कर रहे थे.

उन्होंने कहा कि इस बार बिहार के इतिहास का सबसे अधिक वोटर टर्नआउट रहा है. महिलाओं का टर्नआउट पुरुषों से लगभग 9 प्रतिशत अधिक रहा है. ये भी लोकतंत्र की विजय है.

पीएम मोदी ने कहा कि आज हम सब एक ऐसी विभूति के सम्मान में यहां आए हैं, जिन्होंने भारतीय लोकतंत्र में पत्रकारिता, अभिव्यक्ति और जन-आंदोलन की शक्ति को नई ऊंचाई दी है. रामनाथ जी ने एक विजनरी के रूप में, एक Institutional build-up के रूप में, नेशनलिस्ट के रूप में और एक मीडिया लीडर के रूप में इंडियन एक्सप्रेस ग्रूप को सिर्फ एक अखबार नहीं, बल्कि एक मिशन के रूप में भारत के लोगों के बीच स्थापित किया.

रामनाथ जी को अक्सर एक अधीर व्यक्ति के रूप में वर्णित किया जाता था

पीएम मोदी ने कहा कि रामनाथ जी को अक्सर एक अधीर व्यक्ति के रूप में वर्णित किया जाता था, नकारात्मक अर्थ में नहीं, बल्कि सकारात्मक अर्थ में उनकी अधीरता परिवर्तन की प्रेरणा देती थी, ठहरे हुए पानी में भी गति लाती थी. इसी तरह आज का भारत भी इसी रचनात्मक अधीरता का प्रतीक है. भारत प्रगति के लिए आतुर है, विकास के लिए बेचैन है और आत्मनिर्भर बनने के लिए दृढ़ है.

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/nia-gets-major-success-in-delhi-blast-case/97959

Related to this topic: