प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

ट्रंप के बयान पर एस जयशंकर बोले, रिश्तों को..

'भारत - अमेरिका रिश्तों को पीएम मोदी हमेशा महत्व देते हैं', ट्रंप के बयान पर बोले एस जयशंकर

Tariff News : भारत और अमेरिका के संबंधों में टैरिफ तनाव के बीच ट्रंप ने पीएम मोदी को लेकर सकारात्मक बयान दिया. इसके बाद पीएम मोदी ने ट्रंप के बयान पर एक्स पर पोस्ट किया.

भारत - अमेरिका रिश्तों को पीएम मोदी हमेशा महत्व देते हैं ट्रंप के बयान पर बोले एस जयशंकर

एस जयशंकर, विदेश मंत्री |

Tariff News : भारत और अमेरिका के संबंधों में टैरिफ तनाव के बीच ट्रंप ने पीएम मोदी को लेकर सकारात्मक बयान दिया. इसके बाद पीएम मोदी ने ट्रंप के बयान पर एक्स पर पोस्ट किया. इसी पर ही एस जयशंकर ने न्यूज एजेंसी से बात करते हुए कहा कि हम अमेरिका से लगातार जुड़े हुए हैं. फ़िलहाल मैं इससे ज़्यादा कुछ नहीं कह सकता.

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि जहां तक राष्ट्रपति ट्रंप की बात है, प्रधानमंत्री मोदी के उनके साथ हमेशा अच्छे व्यक्तिगत रिश्ते रहे हैं, लेकिन असल मुद्दा यह है कि हम अमेरिका से लगातार जुड़े हुए हैं. फ़िलहाल मैं इससे ज़्यादा कुछ नहीं कह सकता. प्रधानमंत्री मोदी अमेरिका के साथ हमारे साझेदारी संबंधों को बहुत अहमियत देते हैं.

सकारात्मक आंकलन की सराहना

पीएम मोदी ने कहा कि मैं राष्ट्रपति ट्रंप की भावनाओं और दोनों देशों के संबंधों के प्रति उनके सकारात्मक आंकलन की सराहना करता हूं. भारत और अमेरिका के बीच बहुत ही सकारात्मक, दूरदर्शी एवं वैश्विक रणनीतिक साझेदारी है.

पीएम मोदी एक महान प्रधानमंत्री : ट्रंप 

ट्रंप ने ये भी कहा था कि पीएम मोदी एक महान प्रधानमंत्री हैं, लेकिन वह फिलहाल जो कर रहे हैं, मुझे वह पसंद नहीं है. राष्ट्रपति ट्रंप से यह सवाल पूछा गया था कि क्या वह भारत के साथ फिर से संबंधों को सुधारने के लिए तैयार हैं? क्योंकि टैरिफ की वजह से दोनों देशों के संबंध बीते दो दशकों में सबसे खराब दौर से गुजर रहे हैं.

इसके पहले ट्रंप ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा था कि लगता है कि हमने भारत और रूस को सबसे गहरे, सबसे अंधकारमय चीन के हाथों खो दिया है. ईश्वर करे कि उनका भविष्य लंबा और समृद्ध हो. ट्रंप ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीनी नेता शी जिनपिंग के साथ पीएम मोदी की एक पुरानी तस्वीर भी पोस्ट की थी.

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/india-and-america-have-a-very-positive-visionary-and-global-strategic-partners/45976

Related to this topic: