प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

मलेशिया के दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री मोदी की मलेशिया यात्रा, अनवर इब्राहिम ने गर्मजोशी से किया स्वागत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर शनिवार को मलेशिया पहुंचे हैं। राजधानी कुआलालंपुर में मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

प्रधानमंत्री मोदी की मलेशिया यात्रा अनवर इब्राहिम ने गर्मजोशी से किया स्वागत

PM Modi Arrives in Malaysia, Warmly Welcomed by PM Anwar Ibrahim |

कुआलालंपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर शनिवार को मलेशिया पहुंचे हैं। राजधानी कुआलालंपुर में मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद दोनों नेता एक साथ, कार में कुआलालंपुर में एक कम्युनिटी इवेंट में शामिल होने लिए गए।

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर साझा की झलकियां

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी झलकियां साझा करते हुए, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, 'भारत–मलेशिया के जन-जन के बीच संबंधों का उत्सव! प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम और मैं कुआलालंपुर में आयोजित सामुदायिक कार्यक्रम में जा रहे हैं।' यह दोनों नेताओं के बीच गर्मजोशी भरे और व्यक्तिगत संबंधों को दिखाता है। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी के सम्मान में भारतीय समुदाय ने एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की जीवंत झलक प्रस्तुत की गई।

पीएम मोदी ने स्वागत के लिए अनवर इब्राहिम का जताया आभार

मलेशिया की राजधानी में लैंड करने पर, प्रधानमंत्री मोदी ने एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम द्वारा किए गए गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए आभार व्यक्त किया। अनवर इब्राहिम खुद पीएम मोदी की अगवानी करने आए थे, जो दोनों नेताओं के बीच गहरे संबंधों को दिखाता है। 'एक्स' पर एक अलग पोस्ट में, पीएम मोदी ने कहा, “कुआलालंपुर पहुंच गया हूं। एयरपोर्ट पर मेरे दोस्त, प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम द्वारा किए गए गर्मजोशी भरे स्वागत से बहुत प्रभावित हूं। मैं हमारी बातचीत और भारत और मलेशिया के बीच दोस्ती के बंधन को और मजबूत करने के लिए उत्सुक हूं।'

वहीं, 'एक्स' पर एक पोस्ट में, विदेश मंत्रालय ने कहा कि मलेशिया भारत की एक्ट ईस्ट पॉलिसी, विजन महासागर और इंडो-पैसिफिक विजन में एक महत्वपूर्ण पार्टनर है और उम्मीद है कि यह दौरा करीबी और बहुआयामी द्विपक्षीय साझेदारी को नई गति देगा।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/young-man-critically-injured-in-delhi-shooting-incident/132393

दिल्ली के संगम विहार में 27 वर्षीय युवक की सिर में गोली लगने से गंभीर घायल

Related to this topic: