प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

नितिन नबीन के BJP के नए अध्यक्ष बनने पर PM मोदी..

नितिन नबीन के BJP के नए अध्यक्ष बनने पर PM मोदी ने दी बधाई, बोले - वे मेरे बॉस...मैं कार्यकर्ता

पीएम मोदी ने कहा कि लोग सोचते होंगे कि तीन बार प्रधानमंत्री बनना बड़ी बात है, लेकिन मेरे जीवन का सबसे बड़ा गर्व यह है कि..

नितिन नबीन के bjp के नए अध्यक्ष बनने पर pm मोदी ने दी बधाई बोले -  वे मेरे बॉसमैं कार्यकर्ता

बीजेपी के नए अध्यक्ष का पदभार संभालने पर पीएम मोदी ने दी बधाई, कहा - अब नितिन नबीन मेरे बॉस, मैं कार्यकर्ता |

PM Modi : पीएम मोदी ने नितिन नबीन के बीजेपी के नए अध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी संभालने के मौके पर बधाई दी. पीएम मोदी ने मंगलवार को कहा कि लोग सोचते होंगे कि तीन बार प्रधानमंत्री बनना बड़ी बात है, लेकिन मेरे जीवन का सबसे बड़ा गर्व यह है कि मैं बीजेपी का कार्यकर्ता हूं. 

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि नितिन नबीन उस पीढ़ी से हैं, जिन्होंने बचपन में रेडियो पर खबरें सुनीं और आज एआई का इस्तेमाल करते हैं.

'बीजेपी प्रक्रिया से चलती है, पद से नहीं'

पीएम मोदी ने कहा कि बीजेपी प्रक्रिया से चलती है, पद से नहीं. बीजेपी के अध्यक्ष बदलते हैं, लेकिन बीजेपी विचार और दिशा नहीं बदलती. बीजेपी का पदभार एक व्यवस्था, कार्यभार जीवनभर की जिम्मेदारी है. देश में एक और बड़ी चुनौती अर्बन नक्सलवाद है. अर्बन नक्सलवाद का दायरा अंतरराष्ट्रीय स्तर का होता जा रहा है.

उन्होंने कहा कि अगर वे लोग साल में एक-दो बार भी मोदी के बारे में कुछ पॉजिटिव ट्वीट करते हैं या टीवी पर कुछ पॉजिटिव बात कह देते हैं या अखबार में कुछ पॉजिटिव लिखते हैं तो कुछ पत्रकार उन्हें इतना बेइज्जत करते हैं, उन्हें परेशान किया जाता है और अछूत तक बना दिया जाता है या फिर उन्हें चुप करा दिया जाता है, ताकि वे फिर कभी बोल न सकें. यही अरबन नक्सलवाद का तरीका है.

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि सालों तक उन्होंने बीजेपी को अलग-थलग रखा. अर्बन नक्सली लगातार साजिश कर रहे है. इन्हें संगठन की ताकत से परास्त करना है. अब देश इन अर्बन नक्सलियों की हरकतों को समझ रहा है. अर्बन नक्सलवाद लगातार भारत को नुकसान पहुंचाने का काम कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/the-crisis-deepens-on-the-position-of-swami-avimukteshwaranand/105616

Related to this topic: