प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

पीएम मोदी और फिनलैंड के राष्ट्रपति...

पीएम मोदी और फिनलैंड के राष्ट्रपति स्टब ने 11वें रायसीना संवाद का किया उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब ने गुरुवार को जिओ पॉलिटिक्स और जियो इकोनॉमिक्स पर भारत के तीन दिवसीय प्रमुख सम्मेलन, रायसीना संवाद के 11वें संस्करण का उद्घाटन किया।

पीएम मोदी और फिनलैंड के राष्ट्रपति स्टब ने 11वें रायसीना संवाद का किया उद्घाटन

PM Modi, Finland President Stubb Open Raisina Dialogue 2026 |

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब ने गुरुवार को जिओ पॉलिटिक्स और जियो इकोनॉमिक्स पर भारत के तीन दिवसीय प्रमुख सम्मेलन, रायसीना संवाद के 11वें संस्करण का उद्घाटन किया। राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भी हैं। उद्घाटन सत्र के दौरान प्रधानमंत्री मोदी के साथ विदेश मंत्री एस जयशंकर भी मौजूद थे। यह संवाद, जिसमें वैश्विक नीति निर्माता, राजनयिक और विचारकों को एक साथ लाया जाता है, आर्थिक सहयोग, सुरक्षा चुनौतियों और उभरते भू-राजनीतिक रुझानों सहित प्रमुख वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दों पर केंद्रित है।

110 देशों की भागीदारी, "संस्कार" थीम पर वैश्विक मंथन

यह तीन दिवसीय संवाद 5 मार्च से 7 मार्च तक आयोजित किया जा रहा है। साल 2026 के इस संस्करण का विषय "संस्कार - अस्मिता, सामंजस्य, प्रगति" रखा गया है। इसमें 110 देशों के प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं, जिनमें मंत्री, पूर्व राष्ट्राध्यक्ष, सांसद, सैन्य कमांडर, उद्योग जगत के दिग्गज, तकनीकी विशेषज्ञ, विद्वान, पत्रकार और युवा नेता शामिल हैं। 'संस्कार' पहचान की उस विरासत का प्रतीक है जो सभ्यताओं को खुद को स्थापित करने, विविधता को अपनाने और निरंतर सुधार के माध्यम से आगे बढ़ने की शक्ति देती है।

2700 प्रतिभागी, छह प्रमुख वैश्विक मुद्दों पर होगी चर्चा

इस कार्यक्रम में लगभग 2,700 प्रतिभागी व्यक्तिगत रूप से शामिल हो रहे हैं, जबकि दुनिया भर के करोड़ों लोगों के डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से इससे जुड़ने की उम्मीद है। तीन दिनों तक होने वाली चर्चाओं को छह प्रमुख विषयों में बांटा गया है। इनमें शक्ति संतुलन और सीमाओं से जुड़े मुद्दे, वैश्विक संसाधनों की सुरक्षा के नए तरीके, एजेंडा 2030 की दिशा में प्रयास, जलवायु परिवर्तन और संघर्ष की चुनौतियां, भविष्य की तकनीकी दुनिया और टैरिफ के दौर में व्यापार जैसे विषय शामिल हैं।

भारत का प्रमुख भू-राजनीतिक मंच बना रायसीना डायलॉग

रायसीना डायलॉग का उद्देश्य दुनिया के नीति-निर्माताओं और विचारकों को एक मंच देना है, जहां वे अहम वैश्विक और आर्थिक मुद्दों पर विचार साझा कर सकें, सहमति बना सकें और सहयोग को आगे बढ़ा सकें। रायसीना डायलॉग भारत का प्रमुख भू-राजनीतिक और भू-अर्थशास्त्र सम्मेलन है, जो साल 2016 से हर साल नई दिल्ली में आयोजित किया जाता है। इस कार्यक्रम का आयोजन ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन (ORF) विदेश मंत्रालय के साथ मिलकर करता है। तीन दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में दुनिया भर के नेता, नीति-निर्माता, शिक्षाविद, उद्योग विशेषज्ञ और पत्रकार अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा करते हैं।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/world/iran-launches-19th-wave-of-operation-true-promise-4/147376

ईरान ने शुरू किया ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस 4 का 19वां चरण

Related to this topic: