PM Modi : प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, जिस तरह आतंकवाद से निपटने के लिए पुलिसिंग को मजबूत बनाया जा रहा है
PM Modi : प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, जिस तरह आतंकवाद से निपटने के लिए पुलिसिंग को मजबूत बनाया जा रहा है, उसी तरह अब देश के अंदर महिलाओं की सुरक्षा के लिए गंभीरता दिखानी होगी। इसी तरह सुरक्षा के लिए हमें तकनीक का बेहतर उपयोग करना होगा। स्मार्ट पुलिसिंग ही भविष्य़ है। आतंकवाद से लेकर महिला सुरक्षा तक तकनीक गेम चेंजर बनेगी।
अब पुलिसिंग अपराधियों से एक कदम आगे होनी चाहिए। प्रधानमंत्री ने छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर मे हुए 60 वीं डीजी आईजी कान्फ्रेंस में यह बातें कही। प्रधानमंत्री ने कहा, पिछली कान्फ्रेंस में हमने कई अहम विषयों पर गंभीरता से चर्चा की थी। सांथ ही निर्णय भी लिया था जिसमें कई पर साकारात्मक परिणाम सामने आये हैं, जबकि कुछ में हमें और सुधार की जरूरत है।
उन्होंने कहा, स्मार्ट पुलिसिंग की ओर हमें आगे बढ़ना होगा। इसके माध्यम से हमें सख्त, आधुनिक, तकनीक-आधारित, जवाबदेह और पारदर्शी पुलिसिंग पर फोकस करना होगा। उन्होंने पुलिस प्रमुखों से कहा, थानों के कामकाज में पारदर्शिता, संसाधनों के बेहतर उपयोग और फोर्स पर बढ़ते दबाव को कम करने के उपाय पर भी काम करना चाहिए। कॉन्फ्रेंस में देश भर के डीजीपी-आईजी शामिल हुए। इस बैठक में गुह मंत्री अमित शाह और एनएसए अजीत डोभाल भी थे।
प्रधानमंत्री ने कहा, देश में महिलाओं की सुरक्षा पर गंभीरता दिखाने की जरूरत है। पुलिसिंग का बेहतर उपयोग करने के लिए तकनीक का प्रयोग जरूरी है। इसके लिए सरकार सभी जरूरी साधन और संसाधन उपलब्ध कराएगी। साथ ही थानों के कामाकाज में पारदर्शिता और संशाधनों के बेहतर उपयोग पर ध्यान देने की जरूरत है। साथ ही पुलिस को विश्व की सबसे ताकतवर एजेंसी बनाने पर भी जोर दिय़ा।
छोटे अपराध की भी होगी फॉरेंसिक जांच :
देश मं डीपफेक और साइबर क्राइम के मामले बढ़ रहे हैं। एआई के दौर में नए आपराध सामने आ रहे हैं। डिपफेक में एआई-जेनरेटेड फर्जी वीडियो आडियो और इमेज का प्रयोग कर आपराध को अंजाम दिया जाता है। डिजिटल दुनिया में यह गंभीर खतरा बन गया है। समोरोह में इस मुद्दे पर गहन चर्चा हुई।