प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

दिल्ली ब्लास्ट पर पीएम मोदी की प्रतिक्रिया..

'षड्यंत्रकारियों को बख्शा नहीं जाएगा...', दिल्ली ब्लास्ट पर पीएम मोदी की प्रतिक्रिया

Delhi Red Fort Blast : पीएम मोदी ने मंगलवार को कहा कि आज मैं यहां बहुत भारी मन से आया हूं. कल शाम दिल्ली में हुई भयावह घटना ने सभी के मन को व्यथित कर दिया है. मैं पीड़ित परिवारों का दुख समझता हूं...

षड्यंत्रकारियों को बख्शा नहीं जाएगा दिल्ली ब्लास्ट पर पीएम मोदी की प्रतिक्रिया

'षड्यंत्रकारियों को बख्शा नहीं जाएगा...', दिल्ली ब्लास्ट पर पीएम मोदी की प्रतिक्रिया |

Delhi Red Fort Blast : पीएम मोदी ने मंगलवार को कहा कि आज मैं यहां बहुत भारी मन से आया हूं. कल शाम दिल्ली में हुई भयावह घटना ने सभी के मन को व्यथित कर दिया है. मैं पीड़ित परिवारों का दुख समझता हूं. दिल्ली ब्लास्ट पर पीएम मोदी की पहली प्रतिक्रिया आई है. वे भूटान के दौरे पर हैं. 

पीएम मोदी ने कहा कि आज पूरा देश उनके साथ खड़ा है. मैं कल रात भर इस घटना की जांच में जुटी सभी एजेंसियों के साथ सभी महत्वपूर्ण लोगों के साथ संपर्क में था. जानकारियों के तार जोड़े जा रहे थे. हमारी एजेंसियां इस षड्यंत्र के तह तक जाएगी. इसके पीछे के षड्यंत्रकारियों को बख्शा नहीं जाएगा.

भारत और भूटान का संबंध बहुत ही गहन आत्मीय और सांस्कृतिक रहा : पीएम मोदी 

पीएम मोदी ने कहा कि आज का दिन भूटान के लिए भूटान के राज परिवार के लिए और विश्व शांति में विश्वास रखने वाले सभी लोगों के लिए बहुत अहम है. सदियों से भारत और भूटान का संबंध बहुत ही गहन आत्मीय और सांस्कृतिक रहा है, इसलिए इस महत्वपूर्ण अवसर पर शामिल होना भारत और मेरी प्रतिबद्धता थी. 

उन्होंने कहा कि आज यहां एक तरफ वैश्विक शांति प्रार्थना महोत्सव का आयोजन हो रहा है और दूसरी ओर भगवान बुद्ध के पिपरहवा अवशेषों के दर्शन हो रहे हैं. इन सबके साथ हम सब 'द फोर्थ किंग' के 70वें जन्मदिन समारोह के साक्षी बन रहे हैं. ये आयोजन और इतने सारे लोगों की गरिमामय उपस्थिति, इसमें भारत और भूटान के रिश्तों की मजबूती नजर आती है.

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/ravi-shankar-prasad-targeted-said-that-tejasvi-ji-please-do-some-homework/97176

Related to this topic: