प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

अजित पवार के निधन पर PM मोदी बोले..

अजित पवार के निधन पर PM मोदी बोले - उनका महाराष्ट्र और देश के विकास में बड़ा योगदान

PM Modi : पीएम मोदी ने बुधवार को दिल्ली के करियप्पा परेड ग्राउंड में सालाना NCC PM रैली में हिस्सा लिया. इस दौरान उन्होंने अजित पवार के निधन पर दुख जताया.

अजित पवार के निधन पर pm मोदी बोले -  उनका महाराष्ट्र और देश के विकास में बड़ा योगदान

अजित पवार के निधन पर PM मोदी बोले - महाराष्ट्र और देश के विकास में बड़ा योगदान |

PM Modi : पीएम मोदी ने बुधवार को दिल्ली के करियप्पा परेड ग्राउंड में सालाना NCC PM रैली में हिस्सा लिया. इस दौरान उन्होंने अजित पवार के निधन पर दुख जताया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि अजित दादा ने महाराष्ट्र और देश के विकास में बड़ा योगदान दिया है, जिन साथियों को हमने इस हादसे में खोया है, इस पीड़ा की घड़ी में हम सभी उनके परिजनों के साथ हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी उस महत्वपूर्ण घड़ी में हमारे NCC कैडेट्स ने अपनी जिम्मेदारियां बखूबी संभालीं. किसी ने सेना की तैयारियों में सहयोग दिया, किसी ने रक्तदान शिविर लगाए, किसी ने फर्स्ट एड कैंप लगाए. आपने ये दिखा दिया कि NCC में परेड ग्राउंड ट्रेनिंग के साथ ही 'नेशन फर्स्ट' के विचार प्रवाह की भी ट्रेनिंग होती है.

'सीमावर्ती इलाकों और तटीय इलाकों में NCC कैडेट्स की संख्या बढ़ी'

पीएम मोदी ने कहा कि बीते वर्षों में NCC कैडेट्स की संख्या 14 लाख से बढ़कर 20 लाख हो चुकी है. खासकर हमारे सीमावर्ती इलाकों में तटीय इलाकों में NCC कैडेट्स की संख्या में काफी बढ़ोतरी हुई है.

उन्होंने कहा कि इस बार भी यहां बहुत बड़ी संख्या में गर्ल्स कैडेट्स आई हैं. मैं उनका विशेष रूप से अभिनंदन करता हूं. NCC एक ऐसा आंदोलन है, जो भारत की युवा शक्ति को आत्मविश्वासी बनाता है. अनुशासित बनाता है. संवेदनशील बनाता है और राष्ट्र के लिए समर्पित बनाता है.

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/murmu-address-when-she-mentioned-the-ramji-law/130880

Related to this topic: