प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

'मन की बात' में पीएम मोदी ने की भारतीय संस्कृति की

पीएम मोदी ने डोमिनिकन गणराज्य के ‘ब्रह्मकमल डोमिनिकाना’ समूह की सराहना की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'मन की बात' में डोमिनिकन गणराज्य के 'ब्रह्मकमल डोमिनिकाना' समूह की सराहना करते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति और वैदिक परंपराएं दुनिया भर में लोगों को प्रेरित कर रही हैं।

पीएम मोदी ने डोमिनिकन गणराज्य के ‘ब्रह्मकमल डोमिनिकाना’ समूह की सराहना की

पीएम मोदी ने की भारतीय संस्कृति पर चर्चा |

नई दिल्ली (भारत)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक परंपराएं आज दुनिया के विभिन्न देशों तक पहुंच रही हैं और विदेशों में भी लोग भारतीय ज्ञान, संगीत और वैदिक परंपराओं को अपनाने में रुचि दिखा रहे हैं। उन्होंने इसका उदाहरण कैरेबियाई देश डोमिनिकन गणराज्य में सक्रिय एक छोटे से समूह ‘ब्रह्मकमल डोमिनिकाना’ का देते हुए उनकी सराहना की।

‘मन की बात’ के 135वें एपिसोड जारी

अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 135वें एपिसोड में प्रधानमंत्री ने बताया कि डोमिनिकन गणराज्य में भारतीय समुदाय की संख्या बेहद कम है, इसके बावजूद वहां कुछ स्थानीय स्पेनिश भाषी लोगों ने भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिकता को सीखने के उद्देश्य से ‘ब्रह्मकमल डोमिनिकाना’ नामक समूह बनाया है।

समूह के सदस्य नियमित रूप से कर रहे वैदिक साहित्य का अध्ययन

प्रधानमंत्री ने कहा, कि इस समूह के सदस्य नियमित रूप से वैदिक साहित्य का अध्ययन करते हैं और बिना किसी औपचारिक प्रशिक्षण के केवल ऑडियो रिकॉर्डिंग सुनकर वैदिक मंत्रों के सही उच्चारण का अभ्यास किया है। आज वे पुरुष सूक्तम, श्री सूक्तम, श्री रुद्रम, दुर्गा सूक्तम और देवी महात्म्यम जैसे मंत्रों का शुद्ध उच्चारण के साथ पाठ कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री ने ‘ब्रह्मकमल डोमिनिकाना’ के सभी सदस्यों को दीं शुभकामनाएं

उन्होंने कहा, कि भारत से हजारों किलोमीटर दूर रहकर भारतीय परंपराओं को सीखने और संरक्षित करने का उनका समर्पण प्रेरणादायक है। प्रधानमंत्री ने ‘ब्रह्मकमल डोमिनिकाना’ के सभी सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे प्रयास भारतीय संस्कृति की वैश्विक पहचान को और मजबूत कर रहे हैं। (एएनआई)

यह भी पढ़ेंः गोण्डा में यातायात नियम तोड़ने वालों पर शिकंजा, 20 बाइक सीज; 100 वाहनों के कटे चालान

Related to this topic: