असम। पीएम मोदी ने होजाई में एक जनसभा को संबोधित किया. उन्होंने सोमवार को कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे...
असम। पीएम मोदी ने होजाई में एक जनसभा को संबोधित किया. उन्होंने सोमवार को कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध से पूरी दुनिया में बहुत गुस्सा है. इस संकट के समय में भी भाजपा सरकार लगातार हमारे देशवासियों की भलाई के लिए काम कर रही है.
पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा-NDA सरकार ने यह पक्का किया है कि दुनिया भर में फैले इस संकट का बोझ गरीबों. मिडिल क्लास और हमारे किसानों पर न पड़े. कांग्रेस सिर्फ़ 2 परिवारों का भविष्य बनाने में लगी है. एक परिवार दिल्ली में रहने वाला शाही परिवार है और दूसरा परिवार यहां असम में है. उनका नारा परिवार पहले. ऐसे लोग कभी भी असम और देश का भला नहीं कर सकते.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि सोलर पावर को लेकर असम में शानदार काम हुआ है. आने वाले वषों में यहां अनेक बिजली के कारखाने लगने जा रहे हैं. असम सरकार के प्रयासों को केंद्र सरकार से भी मदद मिली है. अब लोगों के बिजली के बिल शून्य है, जिस क्षेत्र और राज्य में बिजली होती है, वहां उद्योग बढ़ने लगते हैं.
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/congress-releases-list-of-candidates-for-west-bengal-assembly-elections/152818