असम। पीएम मोदी ने सोमवार को डिब्रूगढ़ की जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि...
कांग्रेस के दशकों के कुशासन ने असम की कनेक्टिविटी की कोई चिंता नहीं की : PM मोदी |
असम। पीएम मोदी ने सोमवार को डिब्रूगढ़ की जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार का असम के प्रति यही सौतेला रवैया था. कांग्रेस ने आपकी उपेक्षा की. भाजपा ने आपकी आकांक्षा को सिर आंखों पर रखा.
पीएम मोदी ने कहा कि इन युवा साथियों को 2016 से पहले की कांग्रेस की बातें उतनी याद नहीं होगी. कांग्रेस असम की कैसे उपेक्षा करती थी, इसका उदाहरण नुमालीगढ़ से डिब्रूगढ़ वाला हाइवे भी है. इस हाइवे को 2005 में स्वीकृत किया गया, लेकिन इस पर 2013 तक कुछ नहीं हो पाया था और तब केंद्र में कांग्रेस की ही सरकार थी और प्रधानमंत्री भी असम से ही थे.
'असम में एक भारत-श्रेष्ठ भारत की एक शानदार विरासत रही'
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस के दशकों के कुशासन ने असम की कनेक्टिविटी की कोई चिंता नहीं की. बोगिबिल ब्रिज हो, भूपेन हजारिका सेतु हो, जोरहाट-माजुली सेतु हो, ब्रह्मपुत्र और अन्य नदियों पर बन रहे ऐसे सेतु इस क्षेत्र की कनेक्टिविटी को नई ऊंचाई पर पहुंचा रहे हैं. असम में एक भारत-श्रेष्ठ भारत की एक शानदार विरासत रही है. अहोम, कोच-राजबंशी, मोरन, मोतोक, मिसिंग, देवरी जैसे अनेक समाज यहां सदियों से पूरे सौहार्द के साथ रहते हैं.
उन्होंने कहा कि कोई असमिया बोलता है, कोई बांग्ला और कोई हिंदी बोलता है, लेकिन हर कोई विकसित असम चाहता है, विकसित भारत चाहता है. भारत रत्न लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई, महान नायक ज्योति प्रसाद अग्रवाला जैसी महान संतानों ने असम के समाज को दिशा दी है. ऐसे हमारे सभी महान पूर्वजों की प्रेरणा से भाजपा-NDA सरकार डिब्रूगढ़ को फिर से समृद्धि का व्यापार और कारोबार बहुत बड़ा हब बना रहे हैं.
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/pm-modi-said-congress-is-busy-building-the-future-of-only-two-families/154947