प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

माता टेकरी की दान पेटियों से 13 लाख का खजाना

माता टेकरी की दान पेटियों से निकला खजाना, 13 लाख से अधिक नकद व विदेशी मुद्रा मिली

देवास। चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व के समापन के बाद सोमवार को देवास स्थित प्रसिद्ध माता टेकरी के मंदिरों की दान पेटियां खोली गईं।

माता टेकरी की दान पेटियों से निकला खजाना 13 लाख से अधिक नकद व विदेशी मुद्रा मिली

Foreign Currency Donation |

देवास चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व के समापन के बाद सोमवार को देवास स्थित प्रसिद्ध माता टेकरी के मंदिरों की दान पेटियां खोली गईं। श्रद्धालुओं की अटूट आस्था का प्रमाण दान पेटियों से निकले चढ़ावे में साफ देखने को मिला।

​19 दान पेटियां खोली गई

गणना के दौरान कुल 19 दान पेटियां खोली गईं। इन पेटियों से कुल 13 लाख 34 हजार 708 रुपये की नकद राशि प्राप्त हुई है। इसके साथ भक्तों की श्रद्धा केवल देश तक सीमित नहीं रही दान में सिंगापुर के डॉलर भी मिले हैं, जो विदेशी भक्तों की उपस्थिति को दर्शाते हैं।

​सोने-चांदी के आभूषण भी अर्पित किये

नकदी के अलावा, माता के चरणों में भक्तों ने सोने और चांदी के आभूषण भी अर्पित किए हैं। नवरात्रि के दौरान लाखों की संख्या में श्रद्धालु माता चामुंडा और माता तुलजा भवानी के दर्शन करने पहुंचे थे। पर्व समाप्त होते ही प्रशासन और मंदिर प्रबंध समिति की देखरेख में इन पेटियों को खोला गया। नोटों की गिनती के लिए विशेष टीम तैनात की गई थी ताकि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी रहे। माता टेकरी पर हर साल नवरात्रि के बाद इसी तरह भारी मात्रा में चढ़ावा आता है, जिसका उपयोग मंदिर के विकास और जनहित के कार्यों में किया जाता है।

यह भी पढ़े: मप्र OBC आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट अप्रैल में सुनवाई

https://www.primenewsnetwork.in/state/supreme-court-to-hear-mp-obc-reservation-case-in-april/153229

 

Related to this topic: