प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

समाज कल्याण विभाग खोलेगा पोर्टल

उत्तर प्रदेश में छात्रवृत्ति से वंचित छात्रों को फिर से आवेदन का मौका

उत्तर प्रदेश के समाज कल्याण विभाग शैक्षिक सत्र 2025-26 के अंतर्गत संचालित छात्रवृत्ति एंव शुल्क प्रतिपूर्ति योजना के छूटे छात्रों के लिए जल्द ही एक बार फिर पोर्टल खोलेगा।

उत्तर प्रदेश में छात्रवृत्ति से वंचित छात्रों को फिर से आवेदन का मौका

फाइल फोटो |

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में किसी भी कारणवश छात्रवृत्ति से वंचित रह गए छात्रों को बड़ी राहत मिलने जा रही है। यूपी के समाज कल्याण विभाग शैक्षिक सत्र 2025-26 के अंतर्गत संचालित छात्रवृत्ति एंव शुल्क प्रतिपूर्ति योजना के छूटे छात्रों के लिए जल्द ही एक बार फिर पोर्टल खोलेगा। इससे सभी छात्र-छात्राएं दोबारा आवेदन कर छात्रवृत्ति का लाभ उठा सकें। इसका लाभ सामान्य वर्ग, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के छात्र-छात्राओं को मिलेगा। विभाग का उद्देश्य है कि किसी भी योग्य छात्र को केवल तकनीकी या अन्य कारणों से छात्रवृत्ति से वंचित न रहना पड़े।

पिछले वर्ष 53 हजार से अधिक छात्रों को मिला लाभ

वित्तीय वर्ष 2024-25 में छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजनाओं के तहत विभाग द्वारा पोर्टल खोला गया था। इसके माध्यम से 53,041 छात्रों को कुल 81.12 करोड़ रुपये की धनराशि प्रदान की गई थी। इन योजनाओं के अंतर्गत अनुसूचित जाति के 25,395 छात्रों को 30.65 करोड़ रुपये, सामान्य वर्ग के 27,646 छात्रों को 50.47 करोड़ रुपये की सहायता प्रदान की गई है। समाज को मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से ट्रांसजेंडर समुदाय को भी इस योजना में शामिल किया गया है। जो सामाजिक समावेशन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

'हर वर्ग तक शिक्षा का लाभ पहुंचाना प्राथमिकता'

समाज कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार शिक्षा को सशक्त बनाने और हर वर्ग तक उसका लाभ पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। हमने यह सुनिश्चित किया है कि जो छात्र किसी कारणवश वंचित रह गए हैं उन्हें भी पूरा अवसर मिले। इस योजना का लाभ लेकर अपनी शिक्षा जारी रख सकें और अपने भविष्य को सशक्त बना सकें।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/supreme-court-expresses-anger-over-attack-on-judicial-officers-in-malda/153928

सुप्रीम कोर्ट ने मालदा में न्यायिक अधिकारियों पर हमले पर जताई गहरी चिंता

Related to this topic: