प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

'राज्य के विकास से देश का विकास...', छत्तीसगढ़..

'राज्य के विकास से देश का विकास...', छत्तीसगढ़ के रायपुर में बोले पीएम मोदी

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, हमारे यहां कहा जाता है, आचार: परमो धर्म आचारः परमं तपः। आचारः परमं ज्ञानम् आचरात् कि न साध्यते' अत: आचारण ही सबसे बड़ा धर्म है, आचरण ही सबसे बड़ा तप है

राज्य के विकास से देश का विकास छत्तीसगढ़ के रायपुर में बोले पीएम मोदी

'राज्य के विकास से देश का विकास...', छत्तीसगढ़ के रायपुर में बोले पीएम मोदी |

Chhattisgarh News : पीएम नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा, हमारे यहां कहा जाता है, आचार: परमो धर्म आचारः परमं तपः। आचारः परमं ज्ञानम् आचरात् कि न साध्यते' अत: आचारण ही सबसे बड़ा धर्म है, आचरण ही सबसे बड़ा तप है और आचरण ही सबसे बड़ा ज्ञान है. आचरण से क्या कुछ सिद्ध नहीं हो सकती? पीएम नरेंद्र मोदी ने नवनिर्मित ब्रह्मा कुमारी ध्यान केंद्र में "शांति शिखर" का उद्घाटन किया.

 

पीएम मोदी ने कहा कि यानी बदलाव तब होता है, जब अपने कथन को आचरण में भी उतारा जाए और यही ब्रह्माकुमारी संस्था की आध्यात्मिक शक्ति का स्रोत है. 

आज देश के और भी कई राज्य अपना स्थापना दिवस मना रहे हैं

पीएम मोदी ने कहा कि आज का दिन बहुत विशेष है. आज हमारा छत्तीसगढ़ अपनी स्थापना के 25 साल पूरे कर रहा है. छत्तीसगढ़ के साथ ही झारखंड और उत्तराखंड की स्थापना के भी 25 वर्ष पूरे हुए हैं. आज देश के और भी कई राज्य अपना स्थापना दिवस मना रहे हैं. मैं इन सभी राज्यों के निवासियों को स्थापना दिवस की बहुत-बहुत बधाई देता हूं. 'राज्य के विकास से देश का विकास' इसी मंत्र पर चलते हुए हम भारत को विकसित बनाने के अभियान में जुटे हैं. इस संस्थान से मेरा अपनापन हमेशा रहा है. 

पीएम मोदी ने कहा कि जानकी दीदी का स्नेह और राजयोगिनी दादी योगिनी जी का मार्गदर्शन मेरे जीवन की विशेष स्मृतियों में शामिल हैं, जब भी मैं आपके बीच आया हूं, मैंने आपके प्रयासों को गहराई से महसूस किया है. यहां शब्द कम, सेवा ज्यादा है. मुझे आपकी शक्ति का अंदाजा है और मैं शक्ति का पुजारी हूं.

'यह कोई साधारण दिन नहीं'

छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह ने कहा, यह कोई साधारण दिन नहीं है, बल्कि ऐसा अवसर है, जो इतिहास के पन्नों में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज रहेगा. छत्तीसगढ़ को हमेशा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्नेह और सम्मान मिलता रहा. 25 साल पहले आज ही के दिन भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी ने छत्तीसगढ़ का निर्माण किया था और छ्त्तीसगढ़ के निर्माण के बाद आज छत्तीसगढ़ 25 साल का युवा हो चुका है, जो विकास की ओर निरंतर आगे बढ़ रहा है.

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/a-massive-fire-broke-out-in-the-garib-rath-train-going-from/94531

Related to this topic: