West Bengal : पीएम मोदी ने बीरभूम में जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने गुरुवार को कहा कि भारत आज डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग...
West Bengal : पीएम मोदी ने बीरभूम में जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने गुरुवार को कहा कि भारत आज डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग में नए रिकॉर्ड बना रहा है. मेड इन इंडिया हथियार दुनिया भर में एक्सपोर्ट हो रहे हैं.
पीएम मोदी ने कहा कि TMC की दुरनीति देखिए, यहां क्या हो रहा है? यहां फैक्ट्रियां क्या करती हैं, कच्चे बम बनाती हैं. गली मोहल्ले में कच्चे बम की फैक्ट्रियां चल रही हैं. बीरभूम में ही TMC से जुड़े लोगों के घर से कच्चे बम के भंडार मिलते हैं. TMC ने कच्चे बम के निर्माण को ही कुटीर उद्योग बना दिया है. TMC के राज में लघु और कुटीर उद्योग बंद हो रहे हैं, लेकिन कच्चे बम के उद्योग फैल रहे हैं. अब ये नहीं चलेगा.
पीएम मोदी ने कहा कि निर्मम सरकार की विदाई बंगाल की युवा शक्ति तय कर रही है. बीते सालों में यहां के नौजवानों को जितनी लाठियां पड़ीं, जितने आंसू बहाने पड़े हैं, 23 अप्रैल को और 29 अप्रैल को इसका जवाब मिलेगा. मैं बीरभूमि के आप सभी साथियों को भय रहित बंगाल का विश्वास दिलाने आया हूं.
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/mp-to-standardize-urban-rural-colony-rules/155866