प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

राष्ट्र के नाम संबोधन में बोले PM मोदी

'नारी शक्ति की उड़ान को रोक दिया गया', राष्ट्र के नाम संबोधन में बोले PM मोदी

PM Modi : महिला आरक्षण बिल शुक्रवार को लोकसभा में गिर गया. इसी पर पीएम मोदी ने शनिवार को राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा कि...

नारी शक्ति की उड़ान को रोक दिया गया राष्ट्र के नाम संबोधन में बोले pm मोदी

राष्ट्र के नाम संबोधन में बोले PM मोदी |

PM Modi : महिला आरक्षण बिल शुक्रवार को लोकसभा में गिर गया. इसी पर पीएम मोदी ने शनिवार को राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा कि नारी शक्ति वंदन संशोधन किसी से कुछ छीनने का नहीं था, नारी शक्ति वंदन संशोधन हर किसी को कुछ न कुछ देने का था। 

पीएम मोदी ने कहा कि ये 40 साल से लटके हुए नारी के हक को 2029 के लोकसभा चुनाव से उसका हक देने का संशोधन था। महिला आरक्षण का विरोध करके जो पाप विपक्ष ने किया है। उसकी सजा उन्हें जरूर मिलेगी। इन दलों ने संविधान निर्माताओं की भावनाओं का भी अपमान किया है। जनता द्वारा इसकी सजा से भी वो बच नहीं पाएंगे।

"जब दलहित देशहित से बड़ा हो जाता है..."

उन्होंने कहा कि भारत का हर नागरिक देख रहा है कि कैसे भारत की नारी शक्ति की उड़ान को रोक दिया गया। उनके सपनों को बेरहमी से कुचल दिया गया। हमारे भरसक प्रयास के बावजूद हम सफल नहीं हो पाए। नारी शक्ति वंदन अधिनियम में संशोधन नहीं हो पाया। इसके लिए मैं देश की माताओं-बहनों से क्षमा मांगता हूं।

पीएम मोदी ने कहा कि हमारे लिए देशहित सर्वोपरि है, लेकिन जब कुछ लोगों के लिए दलहित सबकुछ हो जाता है। दलहित देशहित से बड़ा हो जाता है तो नारी शक्ति को देशहित को इसका खामियाजा उठाना पड़ता है। इस बार भी यहीं हुआ। कांग्रेस, DMK, TMC और समाजवादी जैसी पार्टियों की स्वार्थी राजनीति का नुकसान देश की नारी शक्ति को उठाना पड़ा है।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/plot-to-weaken-democracy-defeated-priyanka-gandhi/175385

Related to this topic: