प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

असम के डिब्रूगढ़ में बोले पीएम मोदी

'कांग्रेस देश विरोधी सोच को आगे बढ़ा रही...', असम के डिब्रूगढ़ में बोले पीएम मोदी

PM Modi in Assam : वे असम के डिब्रूगढ़ में जनसभा को संबोधित कर रहे थे. पीएम ने कहा कि ये लोग असम के जंगल, जमीन पर उन बांग्लादेशी घुसपैठियों को बसाना चाहते हैं.

कांग्रेस देश विरोधी सोच को आगे बढ़ा रही असम के डिब्रूगढ़ में बोले पीएम मोदी

'अब भी कांग्रेस देश विरोधी सोच को आगे बढ़ा रही...', असम के डिब्रूगढ़ में बोले पीएम मोदी |

PM Modi in Assam : पीएम मोदी ने रविवार को कहा कि कांग्रेस देश विरोधी सोच को आगे बढ़ा रही है. ये लोग असम के जंगल, जमीन पर उन बांग्लादेशी घुसपैठियों को बसाना चाहते हैं. वे असम के डिब्रूगढ़ में जनसभा को संबोधित कर रहे थे. 

 

पीएम मोदी ने कहा कि जिनसे उनका वोट बैंक मजबूत होता है. कांग्रेस को असम और असम के लोगों से कोई लेना-देना नहीं है. इन्हें केवल सत्ता, सरकार में दिलचस्पी है, इसलिए इन्हें अवैध बांग्लादेशी घुसपैठिए ज्यादा अच्छे लगते हैं. अवैध घुसपैठियों को कांग्रेस ने ही बसाया और वही उन्हें बचा रही है, इसलिए कांग्रेस वोटर लिस्ट के शुद्धिकरण का विरोध कर रही है.

पीएम मोदी ने कहा कि हम असम की मान-मर्यादा बढ़ाने वाले हर काम को प्राथमिकता देते हैं, लेकिन भाजपा जब यह काम करती है तो सबसे ज्यादा तकलीफ कांग्रेस को होती है, जब हमारी सरकार ने भूपेन दा को भारत रत्न दिया था तो कांग्रेस ने खुलकर उसका विरोध किया था. कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा था कि मोदी नाचने, गाने वालों को भारत रत्न दे रहा है. 

असम में सेमिकंडक्टर यूनिट का कांग्रेस ने किया विरोध : पीएम मोदी 

उन्होंने कहा कि यह असम, कला, संस्कृति का अपमान है या नहीं? हमने असम में सेमिकंडक्टर यूनिट लगाई, तब भी कांग्रेस ने इसका विरोध किया. यही कांग्रेस सरकार थी, जिसने दशकों तक चाय समुदाय के भाई बहनों को ज़मीन के अधिकार नहीं मिलने दिए. केंद्र में हमारी सरकार बनने के बाद हमने किसान क्रेडिट कार्ड सुविधा से पशुपालकों, मछली पालकों को भी जोड़ा है. इससे इन सबको लाभ मिल रहा है. KCC से इस साल किसानों को 10 लाख करोड़ से ज्यादा की मदद दी गई है.

 

 

पीएम मोदी ने कहा कि असम की तरह देश के दूसरे राज्यों में भी खाद की कितनी फैक्ट्रियां बंद हो गई थीं? कांग्रेस ने जिन हालातों को बिगाड़ा था, हमारी सरकार उन्हें सुधारने के लिए एड़ी-चोटी की ताकत लगा रही है. कांग्रेस के दौर में फर्टिलाइजर फैक्ट्रियां बंद होती थीं, जबकि हमारी सरकार ने अनेक प्लांट शुरू किए हैं. इसी का नतीजा है कि हम यूरिया के क्षेत्र में आने वाले समय में आत्मनिर्भर हो सकें. उस दिशा में मजबूती से कदम रख रहे हैं.

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/rail-travel-will-become-expensive-fares-will-increase-from-december26/101977

Related to this topic: