प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

पीएम मोदी ने सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस से की बात..

पीएम मोदी ने सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस से की बात, मिडिल ईस्ट की स्थिति पर चर्चा

नई दिल्ली। पीएम मोदी ने शनिवार को सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और प्रधानमंत्री प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से फोन पर बात की...

पीएम मोदी ने सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस से की बात मिडिल ईस्ट की स्थिति पर चर्चा

पीएम मोदी ने सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस से की बात, मिडिल ईस्ट की स्थिति पर चर्चा |

नई दिल्ली। पीएम मोदी ने शनिवार को सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और प्रधानमंत्री प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से फोन पर बात की. इसकी जानकारी सोशल मीडिया एक्स पर दी. दोनों ने मिडिल ईस्ट के वर्तमान हालातों पर चर्चा की. ऊर्जा पर हो रहे हमलों की पीएम मोदी ने निंदा की. 

मिडिल ईस्ट में लगातार हालात बिगड़ते जा रहे हैं. अमेरिका - इजरायल और ईरान के बीच जंग का दुनियाभर में असर देखने को मिल रहा है. दोनों नेताओं ने इस पर सहमति जताई कि अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में जहाजों का आना - जाना चलता रहना चाहिए. इस पर कोई रोक नहीं होनी चाहिए. वैश्विक आपूर्ति बनी रहे, जिसके लिए शिपिंग लाइन को सुरक्षित खुले रहने देना चाहिए.

पीएम मोदी ने एक्स पर जानकारी दी कि "मैंने सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और प्रधानमंत्री प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से क्षेत्रीय गंभीर स्थिति पर चर्चा करने के लिए बातचीत की. मैंने तनाव बढ़ने, नागरिकों की जान जाने और नागरिक बुनियादी ढांचे को हुए नुकसान पर गहरी चिंता व्यक्त की."

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/india-denies-musks-presence-in-modi-trump-call/152592

Related to this topic: