प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

पीएम मोदी ने TMC की सरकार को बताया निर्मम और निर्द

पीएम मोदी ने मालदा रैली में घुसपैठ और विकास के मुद्दे पर टीएमसी पर साधा निशाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के मालदा में भाजपी की सभा में कहा कि इस राज्य से घुसपैठियों को बाहर करना बड़ी चुनौती है। यहां से घुसपैठियों को बाहर करना जरूरी है।

पीएम मोदी ने मालदा रैली में घुसपैठ और विकास के मुद्दे पर टीएमसी पर साधा निशाना

PM Modi Targets TMC on Infiltration and Development at Malda Rally |

कोलकाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के मालदा में भाजपा की सभा में कहा कि इस राज्य से घुसपैठियों को बाहर करना बड़ी चुनौती है। यहां से घुसपैठियों को बाहर करना जरूरी है। टीएमसी की सरकार रहते उन्हें बाहर करना संभव नहीं है। वह वोट के लिए घुसपैठियों को बसाती हैं और उन्हें बचाती हैं। यहां बनने वाली भाजपा की सरकार एक-एक घुसपैठियों को बाहर करेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मतुआ समुदाय को कहा कि उन्हें डरने की जरूरत नहीं है। उन्हें संविधान और सीएए ने यहां रहने का हक दिया है। भाजपा की सरकार उनको सुरक्षा देगी।

महिला पत्रकार पर हमला करने वालों को बताया TMC का गुंडा

प्रधानमंत्री ने मुर्शिदाबाद के बेलडागा में महिला पत्रकार पर हमला करने वालों को टीएमसी के लोगों को गुंडा बताया और कहा कि यहां महिलाएं, स्कूल-कालेज गी बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। प्रधनमंत्री ने टीएमसी को निर्मम, निर्दयी, भ्रष्ट और लूटेरा बताया। उन्होंने कहा कि वे देख रहे है कि यहं के लोग टीएमसी की सरकार को हटाना और भाजपा की सरकार का लान चाहते हैं।

पीएम ने वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभा में आने के पहले मालदा टाउन स्टेशन से हरी झंडी दिखा कर हावड़ा से कामरूप तक चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस समेत दक्षिण भारत चलने वाली ट्रेनों के रवानगी का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि वंदे भारत एक्सप्रेस अपने देश में बनाई गई, आधुनिक, तेज रफ्तार से चले वाली ट्रेन है। उन्होंने कहा उत्तर बंगाल समेत देश में रेल का विकास विदेशों के रेल के विकास का टक्कर देने वाला विकास है।

घुसपैठियों के कारण बिगड़ रहा आबादी का संतुलन

प्रधानमंत्री ने घुसपैठ की समस्या पर विस्तार से चर्चा की और कहा कि घुसपैठियों के कारण मालदा, मुर्शिदाबाद और दूसरे जिलों की आबादी का संतुलन बिगड़ रहा है। यहां के लोगों का हक और काम छिन जा रहा है। अपराधों को बढ़ावा हो रहा है। उन्होंने मतुआ समुदाय को हिंदू शरणार्थी बताया और कहा कि वे पड़ोसी देश में हिंसा होने के कारण यहां आए हैं। उन्हें डरने की जरूरत नहीं है।

टीएमसी सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्र सरकार की ओर से चलाई गई कई योजनाओं का जिक्र किया और कहा कि केंद्र सरकार गरीबों – किसानों के हित के लिए पैसा देती है लेकिन टीएमसी से लोग लूट लेते हैं। अपनी तिजोरी भरने में जुटे हैं। वे गरीबों के दुश्मन है। उन्होने भरोसा दिया कि इस राज्य में भाजपा की सरकार बनने के बाद लोगों को आवास, पानी, बिजली की पर्याप्त और अनेक मुफ्त सुविधाएं मुहैया कराई जाएगी। उन्होंने गंगा नदी से होने वाले कटाव. बाढ़, जूट, आम समेत कई समस्याओं का जिक्र किया और कहा कि भाजपा की सरकार बनने पर तमाम समस्याओं का समधान कर लिया जाएगा। उन्होंने भाजपा की सरकारक बनने पर पूरे राज्य का विकास करने की गारंटी दी।

पीएम के पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनाने का दावा

प्रधानमोदी ने मुबंई नगर निगम और महाराष्ट्र में निकायों में भाजपा की हुई जीत का जिक्र किया और कहा कि पूर्वी राज्यों में ओडिशा में पहली बार भाजपा सरकार बनी। त्रिपुरा, असम में सराकर बनी। बिहार में फिर भाजपा की सरकार बनी। उन्होंने कहा कि अब पश्चिम बंगाल मे भाजपा की सरकार बनेगी।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/india/famous-singer-b-praak-received-a-ransom-threat-of-rs-10-crore/105257

मशहूर सिंगर बी प्राक से मांगी गई 10 करोड़ रुपये की फिरौती

Related to this topic: