G20 summit : जोहान्सबर्ग में पीएम मोदी 21 और 23 नवंबर को G20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे. पीएम मोदी शिखर सम्मेलन को संबोधित कर सकते हैं. दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओँ का मंच G20 ..
G20 summit : जोहान्सबर्ग में पीएम मोदी 21 और 23 नवंबर को G20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे. पीएम मोदी शिखर सम्मेलन को संबोधित कर सकते हैं. दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं का मंच G20 दक्षिण अफ्रीका में होगा. तीन दिवसीय शिखर सम्मेलन होगा. शिखर सम्मेलन में कई मुद्दे शामिल होंगे. वैश्विक अर्थव्यवस्था, जलवायु संकट, ऊर्जा परिवर्तन और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे भविष्य-निर्धारक मुद्दों पर बात होगी. विदेश मंत्रालय ने जानकारी दी है.
पीएम मोदी द्विपक्षीय बैठक कर सकते हैं
विदेश मंत्रालय ने कहा कि उम्मीद की जा रही है कि जी 20 नेताओं के साथ पीएम मोदी द्विपक्षीय बैठक कर सकते हैं. शिखर सम्मेलन में कई देशों के नेता जोहान्सबर्ग आएंगे. सोमवार को दक्षिण अफ्रीका ने कहा था कि जी20 नेताओँ के शिखर सम्मेलन में अमेरिका हिस्सा नहीं लेगा. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की थी. ट्रंप ने श्वेत किसानों के नरसंहार के आरोपों का हवाला दिया था. राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा ने शुक्रवार को पुष्टि की थी कि शिखर सम्मेलन तय कार्यक्रम में होगा.
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/jdu-bjp-legislative-party-meeting-gave-indications/98133
Bihar : गुरुवार को गांधी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह होगा. नीतीश कुमार 10 वीं बार सीएम पद की शपथ लेंगे. गुरुवार सुबह 11:30 बजे शपथ ग्रहण समारोह शुरू होगा. पीएम मोदी समेत एनडीए के बड़े नेता इस समारोह में मौजूद होंगे. बताया जा रहा है कि पीएम मोदी 12: 30 गांधी मैदान पहुंच सकते हैं. नीतीश कुमार के साथ अन्य विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे. इससे पहले 2010 में गांधी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह हुआ था. अबकी बार शपथ ग्रहण समारोह को भव्य बनाने की तैयारी हो रही है. सुरक्षा के भी इंतजाम हैं. इस समारोह में विपक्षी दलों को भी आमंत्रित किया गया है.