प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • देहरादून: BJP के डेमोग्राफिक बयान पर कांग्रेस MLA काजी निजामुद्दीन ने कहा- 'चुनाव के लिए भ्रामक प्रचार कर रही BJP, इतिहास का हवाला देकर घेरी सत्ताधारी पार्टी'
  • घरेलू गैस आपूर्ति को लेकर प्रशासन अलर्ट, प्रशासन ने घरेलू गैस आपूर्ति समस्या के संबंध में जारी किया नंबर
  • रायबरेली: बाइक सवार छात्रों को ट्रक ने मारी टक्कर, हादसे में 2 छात्रों की मौत, 1 छात्रा गंभीर रूप से घायल, घायल छात्रा को अस्पताल में कराया भर्ती, इलाज जारी
  • आगरा: तेज रफ्तार प्राइवेट बस पलटी, हादसे में करीब 12 लोग घायल, सभी घायलों को इलाज के लिए भेजा अस्पताल
  • मेरठ: तेज रफ्तार कार का कहर, कार ने स्कूटी में मारी जोरदार टक्कर, स्कूटी और चालक को 200 मीटर तक घसीटा, पूरी घटना CCTV में कैद
  • ललितपुर: पुलिस ने करीब 1 करोड़ 71 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले 1 आरोपी को गिरफ्तार किया, 1 स्कॉर्पियो, 2 मोबाइल और 1 घड़ी बरामद
  • मुरादाबाद: रात में गांव के पास दिखा तेंदुआ, इलाके में फैली दहशत, सूचना के बाद आसपास के गांवों में लोगों से सतर्क रहने की अपील
  • अमेठी: पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, 50 हजार रुपए का इनामी अंतर्जनपदीय बदमाश गिरफ्तार, व्यापारी को अगवा कर ली थी फिरौती
  • राजस्थान में परिसीमन के बाद जुड़ेंगी 70 नई विधानसभा सीटें, जनगणना और उसके बाद होने वाले परिसीमन के बाद प्रदेश में विधायकों की संख्या 200 से बढ़कर 270 हो होगी

प्रधानमंत्री इजराइल की यात्रा पर जाएंगे

पीएम मोदी दो दिवसीय इज़राइल दौरे पर, रणनीतिक साझेदारी को मिलेगी नई दिशा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 25-26 फरवरी को दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर इजराइल जाएंगें। पीएम मोदी की यह यात्रा इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के निमंत्रण पर हो रहा है।

पीएम मोदी दो दिवसीय इज़राइल दौरे पर रणनीतिक साझेदारी को मिलेगी नई दिशा

फाइल फोटो |

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 25-26 फरवरी को दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर इजराइल जाएंगें। पीएम मोदी की यह यात्रा इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के निमंत्रण पर हो रहा है। यह प्रधानमंत्री की दूसरी इजराइल यात्रा होगी। इससे पहले पीएम 2017 में इज़राइल गए थे और इस देश का दौरा करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री बने थे।

रणनीतिक सहयोग और भविष्य की चर्चा

इस यात्रा के दौरान, प्रधानमंत्री इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से मुलाकात करेंगे। दोनों नेता भारत-इजराइल रणनीतिक साझेदारी में हुई महत्वपूर्ण प्रगति की समीक्षा करेंगे और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, नवाचार, रक्षा एवं सुरक्षा, कृषि, जल प्रबंधन, व्यापार एवं अर्थव्यवस्था तथा जन-समुदाय के आदान-प्रदान सहित विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग के अवसरों पर चर्चा करेंगे। दोनों नेताओं के बीच पारस्परिक हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान होने की उम्मीद है।

राष्ट्रपति हर्जोग से होगी मुलाकात, साझेदारी को मिलेगी और मजबूती

प्रधानमंत्री इजरायल के राष्ट्रपति इसहाक हर्जोग से भी मुलाकात करेंगे। प्रधानमंत्री की यह यात्रा दोनों देशों के बीच गहरी और लंबे समय से चली आ रही रणनीतिक साझेदारी की पुष्टि करेगा और साझा चुनौतियों की समीक्षा करने के साथ-साथ दो सशक्त लोकतंत्रों के बीच एक मजबूत साझेदारी के साझा विजन को पूरा करने की दिशा में प्रयासों को पुन: व्यवस्थित करने का अवसर प्रदान करेगा।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/business/sensex-plunges-as-us-tariff-warning-hits-it-stocks/145598

अमेरिका की ड्यूटी चेतावनी और IT शेयरों की कमजोरी से शेयर बाजार में भारी गिरावट

Related to this topic: