प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • डोईवाला के मिसरवाला में सड़क किनारे बेहोश मिला युवक, अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच कर रही पुलिस
  • देहरादून: धामी सरकार का डिजिटल क्रांति पर जोर, ई-गवर्नेंस से भ्रष्टाचार पर लगा अंकुश, अब घर बैठे मिलेंगी सरकारी सेवाएं
  • प्रदेश में UCC लागू होने के एक साल पूरे होने पर 27 जनवरी को मनाया जाएगा UCC दिवस, देहरादून में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का होगा आयोजन, मुख्यमंत्री धामी भी होंगे शामिल
  • ज्योतिर्मठ: चार धाम यात्रा के शीतकालीन गद्दी स्थलों सहित पंच बदरी के देव मंदिरों में उमड़ी पर्यटकों की भीड़, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की बढ़ोतरी हुई दर्ज
  • रुड़की: ठंड में सड़कों पर उतरे राज्यमंत्री विनय रोहिला, शीतकालीन व्यवस्थाओं का लिया जायजा, चौराहों पर अलाव की व्यवस्थाओं लिया जायजा
  • आज से दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर अमित शाह, ऋषिकेश के गीता भवन कार्यक्रम में होंगे शामिल
  • ग्रेटर नोएडा: इंजीनियर युवराज की कार बरामद, पूरी तरह क्षतिग्रस्त मिली मृतक इंजीनियर की गाड़ी
  • हरदोई में दो पक्षों में जमकर हुआ विवाद, घर में घुसकर जानलेवा हमला और तोड़फोड़ की गई, पुलिस की जांच में जुटी
  • अमरोहा में 18 साल के युवक ने लगाई फांसी, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, मामले की जांच में जुटी पुलिस

पीएम मोदी की एआई स्टार्टअप्स के साथ बैठक

पीएम मोदी की एआई स्टार्टअप्स के साथ बैठक, बोले - 'मेड इन इंडिया एआई' बने वैश्विक मॉडल

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को भारतीय एआई स्टार्टअप के साथ एक बैठक का आयोजन किया।

पीएम मोदी की एआई स्टार्टअप्स के साथ बैठक बोले - मेड इन इंडिया एआई बने वैश्विक मॉडल

PM Modi Urges Ethical, Inclusive ‘Made in India’ AI at Startup Meet |

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को भारतीय एआई स्टार्टअप के साथ एक बैठक का आयोजन किया। 'इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026' से पहले आयोजित इस बैठक में प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत पर दुनिया का विश्वास ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि यह सुनिश्चित करना आवश्यक है कि भारतीय कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) मॉडल नैतिक, निष्पक्ष और पारदर्शी होने के साथ-साथ डेटा गोपनीयता सिद्धांतों पर आधारित हों।

स्टार्टअप्स को वैश्विक नेतृत्व की सलाह

प्रधनमंत्री ने आगे कहा कि स्टार्टअप को इस देश से वैश्विक नेतृत्व की दिशा में काम करना चाहिए और उल्लेख किया कि भारत वहनीय एआई, समावेशी एआई और मितव्ययी नवाचार को विश्व स्तर पर बढ़ावा दे सकता है। उन्होंने सुझाव दिया कि भारतीय एआई मॉडल विशिष्ट होने चाहिए और उन्हें स्थानीय और स्वदेशी सामग्री तथा क्षेत्रीय भाषाओं को बढ़ावा देना चाहिए।

एआई उद्यमी को बताया देश के भविष्य का साथी

पीएम ने आगे कहा कि स्टार्टअप और कृत्रिम बुद्धिमत्ता उद्यमी देश के भविष्य के सह-निर्माता हैं। अगले महीने आयोजित होने वाले 'एआई फॉर ऑल: ग्लोबल इम्पैक्ट चैलेंज' शिखर सम्मेलन के लिए अर्हता प्राप्त कर चुके 12 भारतीय एआई स्टार्टअप ने बैठक में भाग लिया तथा अपने विचारों और कार्य से अवगत कराया।

समाज परिवर्तन में एआई की भूमिका महत्वपूर्ण

बैठक के दौरान, पीएम मोदी ने समाज में परिवर्तन लाने में कृत्रिम बुद्धिमत्ता के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि भारत अगले महीने 'इंडिया एआई इम्पैक्ट' शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा, जिसके माध्यम से देश प्रौद्योगिकी क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि भारत एआई का लाभ उठाकर परिवर्तन लाने का प्रयास कर रहा है।

पीएम ने की 'मेड इन इंडिया' एआई मॉडल की अपील

मोदी ने कहा कि स्टार्टअप और एआई उद्यमी भारत के भविष्य के सह-निर्माता हैं। उन्होंने कहा कि देश में नवाचार और व्यापक कार्यान्वयन, दोनों की अपार क्षमता है। उन्होंने कहा कि भारत को दुनिया के सामने एक ऐसा अनूठा एआई मॉडल प्रस्तुत करना चाहिए जो 'मेड इन इंडिया, मेड फॉर द वर्ल्ड' की भावना को प्रतिबिंबित करे।

src=https://dx.layout-365.com/Layout365Data/CMSDATA/admin/storyimage/03fe4c00.jpg

विविध क्षेत्रों में एआई स्टार्टअप्स की सफलता की कहानी

ये स्टार्टअप विविध क्षेत्रों में काम कर रहे हैं, जिनमें भारतीय भाषा फाउंडेशन मॉडल, बहुभाषी एलएलएम, ‘स्पीच-टू-टेक्स्ट, टेक्स्ट-टू-ऑडियो और टेक्स्ट-टू-वीडियो’ के अलावा ई-कॉमर्स, मार्केटिंग और व्यक्तिगत सामग्री निर्माण के लिए जनरेटिव एआई का उपयोग करके 3डी सामग्री तैयार करना शामिल हैं। इनमें इंजीनियरिंग सिमुलेशन और विभिन्न उद्योगों में डेटा-संचालित निर्णय लेने के लिए उन्नत विश्लेषण तथा स्वास्थ्य जांच और चिकित्सा अनुसंधान आदि शामिल हैं।

बैठक में अवतार, भारतजेन, फ्रैक्टल, गान, जेनलूप, ज्ञानी, इंटेलीहेल्थ, सर्वम, शोध एआई, सोकेट एआई, टेक महिंद्रा और ज़ेंटिक सहित भारतीय एआई स्टार्टअप के सीईओ और प्रतिनिधि शामिल हुए। बैठक में इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव और राज्य मंत्री जितिन प्रसाद भी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/daughter-abducted-in-front-of-her-mother-in-meerut/104136

मेरठ में युवती का अपहरण: मां पर धारदार हथियार से हमला, हालत गंभीर

Related to this topic: