प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

पुलिस की फर्जी बैंक खाता छापेमारी

फर्जी बैंक खातों पर पुलिस का ऑपरेशन मैट्रिक्स

भोपाल। मध्यप्रदेश में फर्जी बैंक खातों के जरिए हो रही साइबर ठगी पर पुलिस ने ‘ऑपरेशन मैट्रिक्स’ के तहत बड़ी कार्रवाई की है।

फर्जी बैंक खातों पर पुलिस का ऑपरेशन मैट्रिक्स

Fake Bank Accounts |

भोपाल। मध्यप्रदेश में फर्जी बैंक खातों के जरिए हो रही साइबर ठगी पर पुलिस ने ‘ऑपरेशन मैट्रिक्स’ के तहत बड़ी कार्रवाई की है। अब तक इस अभियान में 26 एफआईआर दर्ज की गई हैं और 46 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

ठगी में प्रयोग होने वाले समान जब्त

पुलिस के मुताबिक, प्रदेशभर में चलाए गए इस विशेष अभियान के दौरान ठगी में इस्तेमाल होने वाले बड़ी मात्रा में सामान जब्त किए गए हैं। इनमें 50 मोबाइल फोन, 80 सिम कार्ड, फर्जी आधार कार्ड, पैन कार्ड, 91 एटीएम कार्ड, तीन चेक बुक, दो बैंक किट, एक वाई-फाई बॉक्स और दो मुहरें शामिल हैं। साथ ही चार लाख रुपये नकद जब्त किए गए हैं।

13 लाख रुपये फ्रीज कराए गये

कार्रवाई के दौरान आरोपियों से जुड़े बैंक खातों में मौजूद करीब 13 लाख रुपये फ्रीज कराए गए हैं। पुलिस ने एक नेक्सन कार और एक स्कूटी भी जब्त की है, जिनका उपयोग अपराध में किया जा रहा था।

ठगी का बना बड़ा नेटवर्क

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि म्यूल खाते साइबर ठगी का बड़ा नेटवर्क बन चुके हैं। ऐसे खातों का इस्तेमाल ऑनलाइन फ्रॉड से ठगी गई रकम को निकालने और ट्रांसफर करने में किया जाता है। अभियान आगे भी जारी रहेगा और साइबर अपराध से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़े: महाकाल नगरी में दोपहर की विशेष आरती

https://www.primenewsnetwork.in/india/special-afternoon-aarti-in-mahakal-city/143871

Related to this topic: