हैदराबाद पुलिस ने सोमवार रात एक व्यक्ति से 15 किलो हिरण का मांस जब्त किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी को पकड़ कर आगे की कार्रवाई के लिए वन विभाग को सौंप दिया गया है।
हैदराबाद। अत्तापुर पुलिस ने सोमवार रात एक व्यक्ति से 15 किलो हिरण का मांस जब्त किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी को पकड़ कर आगे की कार्रवाई के लिए वन विभाग को सौंप दिया गया है। अत्तापुर पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि बीती रात पुलिस ने एक व्यक्ति से 15 किलो हिरण का मांस जब्त किया और मामले को वन विभाग को सौंप दिया है।
सितंबर में भी हैदराबाद पुलिस ने दो लोगों को किया था गिरफ्तार
इससे पहले सितंबर में भी हैदराबाद पुलिस ने 10 किलो हिरण का मांस और हिरण के सींगों के तीन जोड़े जब्त कर दो लोगों को गिरफ्तार किया था। अधिकारियों के अनुसार, आरोपी चार पहिया वाहन में वन्यजीव उत्पादों को ले जाने की कोशिश कर रहे थे, तभी उन्हें पकड़ा गया था।
पुलिस ने लोगों से की ऐसे मामलों की जानकारी तुरंत पुलिस को देने की अपील
पुलिस ने बताया कि हिरण के मांस और सींगों का रखना, खरीद-बिक्री या परिवहन करना एक गंभीर और दंडनीय अपराध है। दक्षिण-पश्चिम जोन के डीसीपी चंद्र मोहन ने लोगों से वन्यजीवों की सुरक्षा में सहयोग करने और अवैध शिकार या प्रतिबंधित पशु उत्पादों के अवैध कब्जे की जानकारी तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन या वन अधिकारियों को देने की अपील की है, ताकि उनपर आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/uttarakhand-cm-dhami-approves-rs-51-crore-for-state-development-projects/103091
मुख्यमंत्री धामी ने राज्य के विकास कार्यों के लिए मंजूर किए 51 करोड़ रुपये