Supreme Court : नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट में गुरुवार को 2020 में उत्तर-पूर्व दिल्ली दंगों को 'देश की आजादी पर हमला और 'सरकार बदलने की सोची-समझी साजिश' करार दिया..
Supreme Court : नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट में गुरुवार को 2020 में उत्तर-पूर्व दिल्ली दंगों को 'देश की आजादी पर हमला और 'सरकार बदलने की सोची-समझी साजिश' करार दिया। पुलिस ने उमर खालिद, शरजील इमाम समेत कई एक्टिविस्ट्स की जमानत याचिकाओं का गुरुवार को कड़ा विरोध किया। दिल्ली पुलिस की ओर से पेश एडिशनल सॉलिसिटर जनरल एसवी राजू ने कहा कि जब पढ़े-लिखे बुद्धिजीवी आतंकवादी बन जाते हैं तो वे जमीनी कार्यकर्ताओं से कहीं ज्यादा खतरनाक हो जाते हैं।
एडिशनल सॉलिसिटर जनरल एसवी राजू ने कहा कि अब डॉक्टरों और इंजीनियरों का देश विरोधी गतिविधियों में शामिल होना एक ट्रेंड बन गया है। उन्होंने शरजील इमाम के कथित भड़काऊ भाषणों के वीडियो कोर्ट में दिखाया। वीडियो में इमाम को फरवरी 2020 में दिल्ली में हुए दंगों से पहले 2019 और 2020 में चाखंड, जामिया, अलीगढ़ और आसनसोल में भाषण देते हुए दिखाया गया था।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/world/then-the-indo-pak-conflict-stopped-trump-made-a-big-claim/98254
Trump Claim : वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु युद्ध रोकने का एक बार फिर दावा किया है। उन्होंने कहा कि दोनों पड़ोसी मई में हुए सैन्य टकराव के दौरान परमाणु युद्ध में जाने वाले थे। सैन्य टकराव को उन्होंने भारी टैरिफ की धमकी देकर रोका। अमेरिकी राष्ट्रपति ने दावा किया कि उन्होंने 350% प्रतिशत टैरिफ लगाने की धमकी दी थी। डोनाल्ड ट्रंप भारत और पाकिस्तान के बीच मई में युद्ध रुकवाने का क्रेडिट इससे पहले भी दर्जनों बार खुद को दे चुके हैं, लेकिन ऐसा पहली बार है, जब उन्होंने 350% टैरिफ लगाने की धमकी का दावा किया है।