बीते छह दिसंबर को उत्तर गोवा के 'बिर्च बाय रोमियो लेन' नाइट क्लब में हुए अग्निकांड के बाद थाईलैंड भागे क्लब मालिक सौरभ और गौरव लूथरा को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है।
बैंकॉक। बीते छह दिसंबर को उत्तर गोवा के 'बिर्च बाय रोमियो लेन' नाइट क्लब में हुए अग्निकांड के बाद थाईलैंड भागे क्लब मालिक सौरभ और गौरव लूथरा को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। मीडिया रिपोर्टों की माने तो अब लूथरा बंधुओं को भारत लाने की तैयारी तेज हो गई है। इससे पहले दोनों भाइयों को पहले फुकेट में पकड़ा गया और फिर उन्हें बैंकॉक के डिटेंशन सेंटर में रखा गया है।
सूत्रों के अनुसार, घटना के अगले दिन दोनों भाई गोवा से भागकर फुकेट चले गए थे। इसके बाद भारतीय अधिकारियों द्वारा पासपोर्ट निलंबित करने के बाद थाई पुलिस ने गुरुवार को रिसॉर्ट में उन्हें हिरासत में ले लिया। ऐसे में थाईलैंड और भारत के बीच 2015 से प्रत्यर्पण संधि लागू होने की वजह से अब दोनों भाइयों को भारत लाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
दोनों देश कर रहे सहयोग
थाई अधिकारी लूथरा भाइयों को भारत लाने के लिए भारतीय कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ सहयोग कर रहे हैं। बैंकॉक में भारतीय दूतावास भी थाई अधिकारियों के साथ समन्वय कर रहा है। थाई अधिकारियों ने कहा कि सभी कानूनी प्रक्रियाओं का पालन किया जाएगा और जल्द से जल्द दोनों भाइयों को भारत सौंपा जाएगा।
गोवा सरकार ने साफ किया रुख
इस पूरे मामले में गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार 25 मृतकों के परिजनों को न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस दौरान सीएम सावंत ने बताया कि हादसे के बाद अभी तक इस मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया। इतना ही नहीं तीन अधिकारियों को सस्पेंड भी किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि गोवा पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों की टीम जल्द ही दोनों भाइयों को भारत लाकर जेल में डालने की प्रक्रिया पूरी करेगी।
यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/salt-lake-stadium-turned-into-a-battlefield/101066
मेसी को एक झलक नहीं देख पाने पर दर्शकों को आया गुस्सा, रणक्षेत्र बना सॉल्ट लेक स्टेडियम