प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • कानपुर: मेयर प्रमिला पांडेय के पुत्र बंटी पांडेय उर्फ अमित का तलवार से केक काटने का वीडियो वायरल, पिछले साल भी तलवार और फरसे से काटा था केक, अभी तक पुलिस और प्रशासन ने इस मामले में कोई भी सख्त कार्रवाई नहीं की है
  • संभल: असमोली विधानसभा क्षेत्र के दारापुर गांव में आजाद समाज पार्टी का शक्ति प्रदर्शन, सैकड़ों लोगों ने SP छोड़ आजाद समाज पार्टी की सदस्यता ली, पंचायत–विधानसभा चुनाव में जीत का दावा किया
  • इटावा: प्रेम संबंधों के चलते एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की, आरोपी पत्नी वारदात के बाद अपनी नाबालिग बेटी को साथ लेकर प्रेमी संग फरार हो गई, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी
  • संभल: तेज रफ्तार रोडवेज बस ने दो बाइक सवारों को रौंदा, एक युवक की मौके पर मौत, दूसरे की हालत गंभीर, घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती
  • यूपी बजट सत्र से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा- '11 फरवरी को पेश होगा बजट, आर्थिक सर्वेक्षण की रिपोर्ट भी प्रस्तुत होगी, हम यूपी को बीमारूपन से ब्रेकथ्रू स्टेट तक लाए'
  • कानपुर: अस्पताल की लापरवाही से नवजात की मौत का मामला, प्रसव के बाद नवजात बच्ची को वार्मर मशीन में रखा गया, मशीन में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, नवजात बच्चा पूरी तरह से झुलसा, बच्चे की मौके पर मौत
  • बस्ती: 2 दिन से लापता दरोगा का मिला शव, नदी में तैरता मिला लापता दरोगा अजय गौड़ का शव, बस्ती जिले के परशुरामपुर थाने में SSI के पद पर तैनात थे दरोगा अजय गौड़
  • संभल: प्रशासन ने काशीराम आवासीय कालोनी में आवासों को मुस्लिम समुदाय के कब्जों से मुक्त कराया, 50 से अधिक आवासों पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पिछले 12 साल से किया हुआ था कब्जा
  • हाथरस: सड़क हादसे में 2 साल के मासूम की मौत, आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने जमकर किया हंगामा, पुलिस से नोकझोंक और धक्का-मुक्की के साथ पथराव भी किया, हालात बिगड़ने पर पुलिस ने भीड़ पर लाठियां बरसाई

स्वामी विवेकानंद की जयंती पर राष्ट्रपति...

स्वामी विवेकानंद की जयंती पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी श्रद्धांजलि

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को स्वामी विवेकानंद की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।

स्वामी विवेकानंद की जयंती पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी श्रद्धांजलि

फाइल फोटो |

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को स्वामी विवेकानंद की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने स्वामी विवेकानंद को युवाओं के लिए प्रेरणा का बड़ा स्रोत बताया। स्वामी विवेकानंद की जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। सोशल मीडिया पोस्ट में राष्ट्रपति ने कहा कि स्वामी विवेकानंद एक शाश्वत, दूरदर्शी और आध्यात्मिक व्यक्ति थे। उन्होंने यह उपदेश दिया कि आंतरिक शक्ति और मानवता की सेवा एक सार्थक जीवन की नींव हैं।

स्वामी विवेकानंद ने भारत के शाश्वत ज्ञान को विश्व तक पहुंचाया: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

राष्ट्रपति मुर्मु ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने भारत के शाश्वत ज्ञान को विश्व तक पहुंचाया। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने भारतीयों में राष्ट्रीय गौरव का संचार किया और युवाओं को राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। राष्ट्रपति ने कामना की कि उनकी शिक्षाएं मानवता को प्रेरित करती रहें।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी श्रद्धांजलि

उधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी युवाशक्ति के सशक्त प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि भारतीय युवाशक्ति के सशक्त प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद को उनकी जयंती पर मेरी आदरपूर्ण श्रद्धांजलि। उनका व्यक्तित्व और कृतित्व विकसित भारत के संकल्प में निरंतर नई ऊर्जा का संचार करने वाला है। मेरी कामना है कि राष्ट्रीय युवा दिवस का यह दिव्य अवसर सभी देशवासियों, विशेषकर हमारे युवा साथियों के लिए नई शक्ति और नया आत्मविश्वास लेकर आए।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/india/indian-students-in-iran-are-safe-there-is-no-need-to-panic/104636

ईरान में भारतीय छात्र सुरक्षित, दहशत की जरूरत नहीं

Related to this topic: