मप्र के धार जिले के धमनोद स्थित खलघाट टोल प्लाजा पर सोमवार को आंदोलन के बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया था। इस मामले में 700 लोगों पर केस दर्ज हुआ है। इसमें 17 किसान नामजद हैं।
खलघाट टोल पर लाठीचार्ज के बाद कार्रवाई
मप्र के धार जिले के धमनोद स्थित खलघाट टोल प्लाजा पर सोमवार को आंदोलन के बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया था। इस मामले में 700 लोगों पर केस दर्ज हुआ है। इसमें 17 किसान नामजद हैं।
बिना अनुमति सड़क बाधित करने का आरोप
पुलिस ने बताया, प्रदर्शन के समय कुछ किसानों की तरफ से बिना अनुमति सड़क को बाधित किया गया। इस गतिविधि और प्रतिबंधित धारा के उल्लंघन के आधार पर केस दर्ज किया गया।
किसान संगठन ने किया था धरना
प्रदर्शन राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ मालवा निवाड़ प्रांत के कार्यकर्ताओं और किसानों ने किया था। नेशनल हाईवे-52 पर स्थित खलघाट टोल प्लाजा के पास धरना दे रहे थे। आश्वासन के बाद धरना-प्रदर्शन खत्म हुआ।
वीडियो सबूत के आधार पर दर्ज हुआ प्रकरण
पुलिस ने घटनाक्रम का वीडियो भी बनवाया था। इसी के बाद किसानों के खिलाफ बीएनएस की धारा 223(अ), 126(2), 191(2) और राष्ट्रीय राजमार्ग अधिनियम 1956 की धारा 8बी के तहत प्रकरण दर्ज किया गया था। फिलहाल मामले की जांच जारी है। पुलिस रिपोर्ट तैयार कर रही है।
किसान संगठनों ने प्रकरण पर दी प्रतिक्रिया
दूसरी तरफ, राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ के धार जिला अध्यक्ष प्रकाश घाकड़ ने कहा, उनके और अन्य पदाधिकारियों के खिलाफ दर्ज प्रकरण की उन्हें जानकारी नहीं है। वे जल्द पदाधिकारियों से चर्चा कर अपनी स्थिति स्पष्ट करेंगे।
सुबह 5 बजे शुरू हुआ था चक्का जाम
मालूम हो कि धार जिले के घमनोद में खलघाट टोल पर सोमवार सुबह 5 बजे राष्ट्रीय मजदूर किसान महासंघ के नेतृत्व में चक्का जाम चला था। किसान एनएच-52 पर बैठे रहे।
कलेक्टर-एसपी ने की किसानों से चर्चा
इसके बाद शाम 8 बजे के करीब धार कलेक्टर प्रियंक मिश्रा, धार एसपी मयंक अवस्थी और खरगौन एसपी मौके पर किसानों से चर्चा की। इसमें किसान संगठन ने ज्ञापन दिया।
यह भी पढ़े: मंडला में 2 करोड़ की ज्वैलरी डकैती, 8 गिरफ्तार
https://www.primenewsnetwork.in/india/8-arrested-in-mandla-2-cr-jewelry-heist/99740