प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • लालकुआं: बिंदुखत्ता राजस्व गांव घोषित करने की मांग को लेकर बिन्दुखत्ता संयुक्त संघर्ष समिति का ऐलान, 18 फरवरी को बड़ा प्रदर्शन, रैली निकालकर विशाल धरना प्रदर्शन की चेतावनी, SDM को सौंपा ज्ञापन
  • देहरादून में भू-माफियाओं पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, गल्ज्वाड़ी में नाले पर बनी 8 मीटर पक्की दीवार ध्वस्त, अवैध प्लॉटिंग और निर्माण गतिविधियों पर लगाई गई रोक
  • झांसी में दो बाइकों की टक्कर के बाद विवाद पर मारपीट, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल, बबीना के स्टेशन रोड की घटना
  • चित्रकूट में बांदा-प्रयागराज हाईवे पर बड़ा हादसा टला, गहरे नाले में गिरी बाइक, राहगीरों ने नाले में उतरकर बचाई 3 युवकों की जान
  • अमेठी: SIR को लेकर SP नेता का बीजेपी पर गंभीर आरोप, कहा- SIR प्रकिया के दौरान सपा का कटवा रहे हैं वोट, मुस्लिम मतदाताओं के भी काटे जा रहे नाम
  • आगराः ट्रांस यमुना में करीब डेढ़ दर्जन युवकों ने किया पथराव, थाने से लौट रही गाड़ी पर किया हमला, 6 दबंगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, हमले का वीडियो वायरल
  • झांसी: फेसबुक प्यार में पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या, ट्रेन वेंडर पति की गोली मारकर हत्या को दिया अंजाम, पुलिस ने तीनों आरोपियों को दबोचा
  • सहारनपुर: कुतुबशेर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में गौकशी का मुख्य आरोपी घायल, आरोपी के पास से अवैध तमंचा, मोटरसाइकिल और नकदी बरामद
  • योगी सरकार का 10वां ऐतिहासिक बजट पेश होगा, वित्त मंत्री पेश करेंगे 2026-27 का बजट, करीब 9 लाख करोड़ का पेश करेंगे बजट

बजट 2026 से सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में दिखी..

बजट 2026 से सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में दिखी बिकवाली

Budget 2026 : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा यूनियन बजट 2026 बाजार से उधारी को लेकर किये गये एलान के बाद सरकारी बैंकों के शेयर दबाव में नजर आये। मार्केट का काम मानना है कि..

बजट 2026 से सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में दिखी बिकवाली

बजट 2026 से सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में दिखी बिकवाली |

Budget 2026 : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा यूनियन बजट 2026 बाजार से उधारी को लेकर किये गये एलान के बाद सरकारी बैंकों के शेयर दबाव में नजर आये। मार्केट का काम मानना है कि सरकार द्वारा बाजार से ज्यादा उधार उठाए जाने से बॉन्ड यील्ड में बढ़ोतरी होगी। यह सार्वजनिक क्षेत्र (PSU) के बैंकों के लिए नेगेटिव साबित होगा। इसी के चलते इनके शेयरों में बिकवाली शुरू हो गई। ज्यादा यील्ड से इन बैंकों के मार्क-टू-मार्केट पोर्टफोलियो में ट्रेजरी लॉस होगा।

वित्त मंत्री ने बजट 2026 में ऐलान किया है कि केंद्र सरकार वित्त वर्ष 2026-2027 में बाजार से रिकॉर्ड ₹17.2 लाख करोड़ उधार लेगी। आर्थिक विशेषज्ञों के अनुसार यह आंकड़ा उम्मीद से ज्यादा है। FY27 के लिए नेट उधारी, जिसमें ब्याज भुगतान शामिल नहीं है, उम्मीद के मुताबिक ₹11.7 लाख करोड़ रहने का अनुमान है। शेयर बाजार को यह एलान रास नहीं आया।

शेयर मार्केट में आज निफ्टी PSU बैंक इंडेक्स 1 फरवरी को 7 प्रतिशत तक लुढ़का। इंडेक्स में शामिल सभी 12 शेयर लाल निशान में हैं। सबसे ज्यादा 6 प्रतिशत की गिरावट बैंक ऑफ इंडिया के शेयर में दिख रही है। उसके बाद बैंक ऑफ महाराष्ट्र है, जो 5 प्रतिशत गिरा है।

SBI, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ बड़ौदा के शेयर 4 प्रतिशत गिरे हैं। इंडियन बैंक का शेयर 3.5 प्रतिशत, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का शेयर लगभग 3 प्रतिशत, इंडियन ओवरसीज बैंक का शेयर 2.6 प्रतिशत नीचे आया है। पंजाब नेशनल बैंक, पंजाब एंड सिंध बैंक और केनरा बैंक के शेयर 2 प्रतिशत से ज्यादा टूटे हैं। यूको बैंक के शेयर में 1.6 प्रतिशत की गिरावट है। 

रविवार को बजट पेश होने के चलते आज इक्विटी बाजार में कारोबार हुआ, लेकिन बॉन्ड बाजार बंद हैं। करेंसी बाजारों में ट्रेडिंग सोमवार होगी। वित्त मंत्री के टैक्स का मुद्रा बाजार और बांड मार्केट पर असर सोमवार को देखने को मिलेगा।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/nirmala-sitharaman-said-what-reforms-are-they-talking-about/131491

Related to this topic: