प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

राहुल गांधी बोले - नेता प्रतिपक्ष को सदन में...

Lok Sabha : राहुल गांंधी ने कहा - नेता प्रतिपक्ष को सदन में बोलने नहीं दिया जा रहा

Lok Sabha : राहुल गांधी बार - बार उनका नाम लिए जाने को लेकर नाराज हो गए. उन्होंने लोकसभा में बुधवार को कहा कि..

lok sabha   राहुल गांंधी ने कहा -  नेता प्रतिपक्ष को सदन में बोलने नहीं दिया जा रहा

राहुल गांंधी ने कहा - नेता प्रतिपक्ष को सदन में बोलने नहीं दिया जा रहा |

Lok Sabha : राहुल गांधी बार - बार उनका नाम लिए जाने को लेकर नाराज हो गए. उन्होंने लोकसभा में बुधवार को कहा कि देश के इतिहास में पहली बार ऐसा हो रहा है कि नेता प्रतिपक्ष को सदन में बोलने नहीं दिया जा रहा है, जबकि बार-बार उनका नाम लिया जा रहा है.

राहुल गांधी ने कहा कि यहां चर्चा लोकतांत्रिक प्रक्रिया और स्पीकर की भूमिका के बारे में है. कई बार उनका नाम लिया गया है और उनके बारे में अजीब बातें कही गई हैं. यह सदन भारत के लोगों की अभिव्यक्ति है. संसद किसी एक पार्टी को नहीं, बल्कि पूरे देश को रिप्रेजेंट करता है. हर बार जब वे बोलने के लिए उठते हैं तो उन्हें बोलने से रोक दिया जाता है.

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि पिछली बार जब उन्होंने बात की थी तो मैंने हमारे PM द्वारा किए गए समझौतों के बारे में एक बुनियादी सवाल उठाया था. कई बार सदन में उन्हें बोलने से रोका गया. सदन में लोकतांत्रिक प्रक्रिया और स्पीकर की भूमिका पर गंभीर चर्चा होनी चाहिए.

लोकसभा में रविशंकर प्रसाद का बयान

रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि मुझे एक गाना याद आ रहा है. लड़का आंख मारे. जब से संविधान आया, तब से 1977 तक विपक्ष का नेता नहीं था. जनता पार्टी की जब सरकार आई, तब विपक्ष का नेता बनाया गया था. वाईबी चव्हाण का पीएम के तुरंत बाद भाषण हुआ था. यह परंपरा हमने शुरू की थी. नेवर. नेवर. नेवर. पीएम मोदी का भारत कभी कॉम्प्रोमाइज्ड नहीं होगा.

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/world/nuclear-arms-control-agreement-between-america-and-russia-ends/132101

Related to this topic: