प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

नालंदा में पीजी छात्र की हत्या का मामला

प्रेम-प्रसंग के चलते 25 वर्षीय पीजी छात्र की निर्मम हत्या, नहर से मिला शव

बिहार के नालंदा जिले में प्रेम-प्रसंग के विवाद के चलते 25 वर्षीय पीजी छात्र शिवम रेक्स की हत्या कर दी गई।

प्रेम-प्रसंग के चलते 25 वर्षीय पीजी छात्र की निर्मम हत्या नहर से मिला शव

मृतक के पिता |

नालंदा (बिहार)। जिले में प्रेम-प्रसंग को लेकर 25 वर्षीय PG छात्र की हत्या का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र के गोवाल बिगहा निवासी शिवम रेक्स के रूप में हुई है। शिवम के माता-पिता दोनों हिलसा कोर्ट में अधिवक्ता हैं।

प्रेमिका के पिता और भाई पर हत्या का आरोप

शिवम का शव तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र के राढ़ील छिलका और खड्डी लोदीपुर गांव के बीच नहर में बहता हुआ मिला। शव पर सिर में गंभीर चोट और गहरे जख्म के निशान पाए गए हैं। परिजनों का आरोप है कि प्रेम-प्रसंग के चलते शिवम की हत्या की गई है। उन्होंने उसकी प्रेमिका के पिता और भाई पर हत्या का आरोप लगाया है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

बताया गया है कि शिवम का एकंगरसराय थाना क्षेत्र के एक लड़की से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। मृतक के दोस्त दीपक कुमार के अनुसार, दोनों एसयू कॉलेज में PG प्रथम वर्ष के छात्र थे और करीब छह महीने से उनके बीच बातचीत और संपर्क था। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी।

यह भी पढ़ें: कुएं से मिला 36 वर्षीय युवक का शव, हत्या का आरोप लगाकर परिजनों ने किया हंगामा; तीन संदिग्ध हिरासत में

Related to this topic: