Rahul Gandhi : संसद में राहुल गांधी के भाषण पर खूब हंगामा हुआ. राहुल गांधी ने पूर्व आर्मी चीफ का जिक्र किया और चीन का मुद्दा उठाया...
संसद के बाहर राहुल गांधी बोले - जब चीन आगे बढ़ रहा था, तब 56 इंच के सीने का क्या हुआ था? |
Rahul Gandhi : संसद में राहुल गांधी के भाषण पर खूब हंगामा हुआ. राहुल गांधी ने पूर्व आर्मी चीफ का जिक्र किया और चीन का मुद्दा उठाया. लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि यह राष्ट्रीय सुरक्षा का मामला है. मैं वही बात हाउस में कह रहा हूं, जो पूर्व आर्मी चीफ की किताब में है. जिसके बारे में एक आर्टिकल में लिखा गया है.
मैं यही संसद में बोलना चाह रहा हूं : राहुल गांधी
नेता विपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि "मैं यही संसद में बोलना चाह रहा हूं. मैं आर्टिकल को कोट कर रहा हूं, जब चीन हमारे सामने खड़ा था, उस समय क्या हो रहा था. वे मुझे बोलने नहीं दे रहे हैं. वे डरे हुए हैं, क्योंकि अगर यह बात सामने आती है तो नरेंद्र मोदी और राजनाथ सिंह की सच्चाई लोगों के सामने आ जाएगी और जब चीन हमारे सामने खड़ा था, आगे बढ़ रहा था, तब 56 इंच के सीने का क्या हुआ?"
'वे इतना क्यों डर रहे हैं?'
राहुल गांधी ने कहा कि "पूर्व आर्मी चीफ, जो कहना चाहते हैं, उससे वे इतना क्यों डर रहे हैं? हम इससे कुछ सीखेंगे. बेशक, हम एक प्रधानमंत्री के बारे में कुछ सीखेंगे. हम राजनाथ सिंह के बारे में कुछ सीखेंगे, लेकिन हम सेना के बारे में भी कुछ सीखेंगे और यह भी सीखेंगे कि देश के राजनीतिक नेतृत्व ने सेना को कैसे निराश किया."
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/you-tell-me-what-i-have-to-say-then-om-birla-said-i-am-not-your-advisor/131624