प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

विपक्ष के नेता को विदेशी मेहमानों से ...

विपक्ष के नेता को विदेशी मेहमानों से मिलने नहीं दिया जाता: राहुल गांधी

राहुल गांधी का दावा है कि केंद्र सरकार ने विदेशी नेताओं को सलाह दे रखी है कि विपक्ष के नेता से न मिलें। उन्होंने कहा कि यह पुरानी परंपरा का उल्लंघन है।

विपक्ष के नेता को विदेशी मेहमानों से मिलने नहीं दिया जाता राहुल गांधी

विपक्ष के नेता को विदेशी मेहमानों से मिलने नहीं दिया जाता: राहुल गांधी |

नई दिल्ली। पुतिन के भारत आगमन के बीच विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बड़ा बयान देकर विवाद खड़ा कर दिया है। राहुल गांधी का दावा है कि केंद्र सरकार ने विदेशी नेताओं को सलाह दे रखी है कि विपक्ष के नेता से न मिलें। उन्होंने कहा कि यह पुरानी परंपरा का उल्लंघन है। इससे जाहिर है कि सरकार असुरक्षा की भावना से ग्रस्त है। 

वहीं, सरकारी सूत्रों ने राहुल गांधी के आरोपों को खारिज किया है। उनका कहना है कि यह दौरे पर आया प्रतिनिधिमंडल है। मोदी सरकार ने तय नहीं किया है कि किसी रूसी प्रतिनिधिमंडल बाहरी पदाधिकारी से मिले। राहुल गांधी के इस बयान पर केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने पलटवार करते हुए कहा है कि वे सीर‍ियस नहीं हैं और विदेशी धरती पर हमेशा भारत को कोसते रहते हैं। अटल व‍िहारी बाजपेई के समय होता था, मनमोहन सिंह के समय होता था लेकिन आज कल नहीं होता है जब फॉरेन डिग्निटरीज आती है तो विदेश मंत्रालय उनको सजेस्ट करता है कि किससे मिलना है किससे नहीं।

राहुल गांधी ने आगे कहा कि रिलेशन तो हमारे सबके साथ में है। लीडर ऑफ अपोजिशन हिंदुस्तान को लेकर दूसरा पर्सपेक्टिव देता है। देश को हम भी रिप्रेजेंट करते हैं, सिर्फ सरकार ही रिप्रेजेंट नहीं करती है। सरकार नहीं चाहती है कि लीडर ऑफ अपोजिशन बाहर के लोगों से मिलें। ये परंपरा है कि बाहर के लोगों से विपक्ष के नेता मिले लेकिन इसको लागू नहीं किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/the-hijab-controversy-resurfaces-in-karnataka/100050

Related to this topic: