प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • देहरादून: मोतीचूर फ्लाईओवर के पास रोडवेज बस, ट्रैक्टर ट्रॉली, स्कॉर्पियो, ट्रक और एक अन्य कार में हुई टक्कर, स्कॉर्पियो के CNG सिलेंडर में ब्लास्ट होने से बस और स्कॉर्पियो में लगी आग, हादसे में 2 लोगों की मौत, कई घायल
  • उत्तराखंड सरकार का बजट सत्र आज से होगा शुरू, गैरसैंण विधानसभा में पेश होगा राज्य का नया बजट, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पेश करेंगे 1.11 लाख करोड़ का बजट
  • लखनऊ: 69 हजार शिक्षक भर्ती मामले में अभ्यर्थियों ने बेसिक शिक्षा निदेशालय पहुंचकर प्रदर्शन किया, प्रदर्शनकारियों ने कहा- 'सरकार की तरफ से अभी तक न्यायालय में पक्ष नहीं रखा गया
  • कानपुर: 'गुप्ता ट्रेडर्स' नाम की फर्जी फर्म बनाकर करीब 2 करोड़ रुपये की GST चोरी करने का मामला, राज्य कर विभाग की विभागीय जांच में हुआ खुलासा, पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी
  • ललितपुर: श्रद्धालुओं से भरी टैक्सी पलटी, हादसे में चालक सहित 8 लोग घायल, सभी घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती, सड़क पर आए कुत्ते को बचाने की कोशिश में हुआ हादसा
  • कानपुर: चेकिंग के दौरान पुलिस मुठभेड़, बदमाश निसार उर्फ छोटू घायल, शराब ठेके के सेल्समैन के साथ की थी मारपीट, एक बाइक, देशी तमंचा बरामद
  • बलरामपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां पर विवादित टिप्पणी करने वाले मौलाना के खिलाफ FIR दर्ज, BJP के जिलाध्यक्ष की तहरीर पर FIR दर्ज, संगठनों ने मौलाना की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने की दी चेतावनी
  • लखनऊ: मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे अभ्यर्थी, 69 हजार शिक्षक भर्ती मामले में छिड़ा बड़ा आंदोलन, 5 कालिदास मार्ग पर उमड़ेगा न्याय का सैलाब
  • लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में आज बड़ी सेरेमनी, यूपी में निवेश और रोजगार के लिए होंगे कई MoU, फार्मा और कौशल विकास क्षेत्र में बढ़ेगा निवेश

IT फ्रेटरनिटी के इंटरैक्टिव सेशन में बोले राहुल..

चीन की एक बेहतरीन औद्योगिक प्रणाली, लेकिन अलोकतांत्रिक...', IT फ्रेटरनिटी के इंटरैक्टिव सेशन में बोले राहुल गांधी

केरल। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने शनिवार को कहा कि दुनिया में चीन की एक बेहतरीन और बेजोड़ औद्योगिक प्रणाली पड़ोसी देश की...

चीन की एक बेहतरीन औद्योगिक प्रणाली लेकिन अलोकतांत्रिक it फ्रेटरनिटी के इंटरैक्टिव सेशन में बोले राहुल गांधी

चीन की एक बेहतरीन औद्योगिक प्रणाली, लेकिन अलोकतांत्रिक...', IT फ्रेटरनिटी के इंटरैक्टिव सेशन में बोले राहुल गांधी |

केरल। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने शनिवार को कहा कि दुनिया में चीन की एक बेहतरीन और बेजोड़ औद्योगिक प्रणाली पड़ोसी देश की व्यवस्था पर दबाव डालने वाली और अलोकतांत्रिक है. वे टेक्नो पार्क में IT फ्रेटरनिटी के साथ एक इंटरैक्टिव सेशन में बोल रहे थे.

राहुल गांधी ने कहा कि अगर आप यूक्रेन जाकर देखें कि लड़ाई के मैदान में क्या हो रहा है तो आप पाएंगे कि सर्कुलर मोशन, ड्रोन इंटरनल कम्बशन इंजन को पूरी तरह से खत्म कर रहा है. इन टेक्नोलॉजी पर किसका दबदबा है?

उन्होंने कहा कि हमारी पूरी व्यवस्था मूलतः तीन-चार व्यवसायों के नियंत्रण में है. वे कुछ भी उत्पादन नहीं करते; वे मुख्य रूप से ऐसे उत्पादों को बेचने में मदद करते हैं, जो हमारे स्थानीय उत्पादकों को नुकसान पहुंचाते हैं. आप जीएसटी का उदाहरण लें, जीएसटी, उत्पादकों को नुकसान पहुंचाता है. मूलभूत मुद्दे हैं. आप एक ऐसा जीएसटी बनाते हैं, जो लघु और मध्यम उद्योगों को खत्म कर देता है और फिर बाद में सोचते हैं, हम कोई रोजगार क्यों नहीं पैदा कर रहे हैं?

"यह हमारे लिए एक बहुत बड़ी समस्या..."

राहुल गांधी ने कहा कि प्रौद्योगिकियों पर किसका वर्चस्व है? यहां न भारत है, न अमेरिका और न ही यूरोप. यहां चीन है. ये हमारे लिए यह एक बड़ी समस्या है, क्योंकि हम उन कुछ देशों में से एक हैं, जिनके पास इस परिवर्तन को करने की क्षमता है. मेरा मानना ​​है कि सही नीतियों और दूरदृष्टि के साथ भारत चीन से प्रतिस्पर्धा कर सकता है.

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि यह हमारे लिए एक बहुत बड़ी समस्या है, क्योंकि हम ही ऐसे लोग हैं, जो यह बदलाव ला सकते हैं. सही पॉलिसी और विजन के साथ भारत इलेक्ट्रिक मोबिलिटी सर्कुलर मोशन पर चीन से मुकाबला कर सकता है.

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/pm-modi-said-kota-and-hadoti-are-the-land-of-enterprise-and-faith/147777

Related to this topic: