Rahul Gandhi : राहुल गांधी ने 'फर्क समझो सर जी' के कैप्शन के साथ एक्स पर वीडियो शेयर किया है.
Rahul Gandhi : राहुल गांधी ने बुधवार को 'फर्क समझो सर जी' के कैप्शन के साथ एक्स पर वीडियो शेयर किया है. राहुल गांधी का यह वीडियो अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के उस बयान के बाद आया है. ट्रंप ने कहा था कि प्रधानमंत्री मोदी मुझसे मिलने आए और कहा, सर क्या मैं आपसे मिल सकता हूं?
राहुल गांधी ने कहा कि आपको वह समय याद होगा, जब फोन कॉल नहीं था, सातवां फ्लीट आया था. 1971 के युद्ध में सातवां फ्लीट आया, हथियार आए, एक एयरक्राफ्ट कैरियर आया. इंदिरा गांधी जी ने कहा था, मुझे जो करना है, मैं करूंगी. ये फर्क है.
राहुल गांधी ने कहा कि इधर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जरा सा दबाव डालो. वे सरेंडर कर देते हैं. मैं अब इन BJP-RSS के लोगों को बहुत अच्छी तरह जानता हूं. उन्हें थोड़ा धक्का दो और वे डर के मारे भाग जाएंगे.
ट्रंप का बयान
एक दिन पहले पत्रकारों से बातचीत में ट्रंप ने कहा था कि प्रधानमंत्री मोदी बहुत अच्छे इंसान हैं. वह एक अच्छे व्यक्ति हैं. उन्हें पता है कि मैं खुश नहीं हूं. मुझे खुश करना जरूरी है. आगे उन्होंने टैरिफ पर कहा था कि भारत व्यापार करता है और हम बहुत जल्द टैरिफ में बढ़ोतरी कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/sjaishankar-said-about-venezuela-india-concerned-about-recent-developments/103954