प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

'यह चुनावी बिल है...', गैस सिलेंडर महंगा होने पर र

'यह चुनावी बिल है...', गैस सिलेंडर महंगा होने पर राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

Rahul Gandhi : मंहगाई को लेकर राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने शुक्रवार को एक्स पर पोस्ट...

यह चुनावी बिल है गैस सिलेंडर महंगा होने पर राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

'यह चुनावी बिल है...', गैस सिलेंडर महंगा होने पर राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना |

Rahul Gandhi : मंहगाई को लेकर राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने शुक्रवार को एक्स पर पोस्ट कर कहा कि "मैंने कह दिया था कि चुनाव के बाद महंगाई की गर्मी आएगी." 

राहुल गांधी ने कहा कि कमर्शियल गैस सिलेंडर ₹993 महंगा. एक ही दिन में सबसे बड़ी बढ़ोतरी. यह चुनावी बिल है. फरवरी से अब तक ₹1,380 की बढ़ोतरी. सिर्फ़ 3 महीनों में 81 प्रतिशत का इज़ाफा हो गया. चायवाला, ढाबा, होटल, बेकरी, हलवाई हर किसी की रसोई पर बोझ बढ़ा और इसका असर आपकी थाली पर भी पड़ेगा. पहला वार गैस पर अगला वार पेट्रोल-डीजल पर. 

आपको बता दें कि मिडिल ईस्ट में जंग के चलते दुनियाभर में तेल और गैस की किल्लत देखने को मिल रही है, वहीं आज कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी हो गई है. इस पर राहुल गांधी ने कहा कि अब सरकार तेल के दाम में बढ़ोतरी कर सकती है. 

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/world/us-prepares-hypersonic-missile-option-for-iran-strike/181565

Related to this topic: