प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

राहुल गांधी ब्रिटिश नागरिकता केस लखनऊ में

राहुल गांधी के खिलाफ ब्रिटिश नागरिकता मामले की सुनवाई अब लखनऊ में

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ कथित ब्रिटिश नागरिकता को लेकर चल रहे मामले की सुनवाई अब रायबरेली के बजाय लखनऊ में होगी।

राहुल गांधी के खिलाफ ब्रिटिश नागरिकता मामले की सुनवाई अब लखनऊ में

Rahul Gandhi UK Citizenship Case |

हाईकोर्ट ने केस ट्रांसफर की अर्जी मंजूर की

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ कथित ब्रिटिश नागरिकता को लेकर चल रहे मामले की सुनवाई अब रायबरेली के बजाय लखनऊ में होगी। इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने केस ट्रांसफर करने की याचिका स्वीकार कर ली है।

विशेष अदालत में होगी आगे की सुनवाई

न्यायमूर्ति बृजराज सिंह की एकल पीठ ने यह आदेश पारित किया। भाजपा कार्यकर्ता एस. विग्नेश शिशिर ने राहुल गांधी की कथित ब्रिटिश नागरिकता को लेकर आपराधिक परिवाद दाखिल किया था। याची ने सुरक्षा कारणों और निष्पक्ष सुनवाई में बाधा का हवाला देते हुए मामला लखनऊ स्थानांतरित करने की मांग की थी, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया। याची का आरोप है कि पिछली दो सुनवाई के दिन करीब 200 कांग्रेस के लोगों ने कार्रवाई बाधित की और इसी 12 दिसंबर को उसपर हमले की कोशिश हुई।

यह भी पढ़े: ममता की पार्टी की बूथ एजेंटों से बैठक

https://www.primenewsnetwork.in/india/mamata-party-state-level-meeting-with-booth-agents/101562

Related to this topic: