प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

भारतीय रेलवे का नया तोहफा

रेलवे का बड़ा फैसला: अब दूसरे चार्ट तक बदल सकेंगे बोर्डिंग स्टेशन

भारतीय रेलवे अपने यात्रियों के सफर को और अधिक सुविधाजनक और लचीला बनाने के लिए एक बड़ा बदलाव करने जा रहा है।

रेलवे का बड़ा फैसला अब दूसरे चार्ट तक बदल सकेंगे बोर्डिंग स्टेशन

Railways May Allow Boarding Station Change Until Second Chart |

नई दिल्ली। भारतीय रेलवे अपने यात्रियों के सफर को और अधिक सुविधाजनक और लचीला बनाने के लिए एक बड़ा बदलाव करने जा रहा है। रेलवे बोर्ड के एक नए प्रस्ताव के अनुसार, अब यात्री ट्रेन का दूसरा आरक्षण चार्ट (Second Reservation Chart) तैयार होने तक अपना बोर्डिंग स्टेशन बदल सकेंगे।

यह है नियम

वर्तमान नियमों के अनुसार, यात्री अपना बोर्डिंग स्टेशन केवल पहला चार्ट बनने तक ही बदल सकते हैं, जो ट्रेन छूटने से लगभग 8 से 20 घंटे पहले तैयार हो जाता है। लेकिन नए प्रस्ताव के लागू होने के बाद सामान्य ट्रेनों में यात्री ट्रेन छूटने से करीब 30 मिनट पहले (दूसरा चार्ट बनने तक) अपना बोर्डिंग स्टेशन बदल पाएंगे। वहीं, प्रीमियम ट्रेनों में (जैसे वंदे भारत) यह सुविधा ट्रेन प्रस्थान से मात्र 15 मिनट पहले तक उपलब्ध हो सकती है।

ऐसे यात्रियों को होगा फायदा

यह बदलाव उन यात्रियों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है जिनकी यात्रा योजना अंतिम समय में बदल जाती है। अक्सर यात्री ट्रैफिक या किसी अन्य आपात स्थिति के कारण अपने मूल स्टेशन पर नहीं पहुँच पाते हैं। ऐसे में वे उसी रूट के अगले स्टेशन से ट्रेन पकड़ने का विकल्प चुन सकेंगे।

यह है रेलवे बोर्ड की तैयारी

रेलवे बोर्ड ने इस संबंध में सेंटर फॉर रेलवे इंफॉर्मेशन सिस्टम (CRIS) को एक पत्र लिखकर तकनीकी व्यवहार्यता (Technical Feasibility) की जांच करने के निर्देश दिए हैं। बीते 19 फरवरी, 2026 को जारी इस प्रस्ताव में सॉफ्टवेयर में जरूरी बदलाव करने की बात कही गई है।

अभी तक क्या है नियम

पुराने नियम के अनुसार केवल प्रथम चार्ट (10-20 घंटे पहले) तक बदलाव संभव है। नया प्रस्ताव के अनुसार द्वितीय चार्ट (15-30 मिनट पहले) तक बदलाव की आजादी होगी। इसका उद्देश्य 'लास्ट मिनट' की चिंताओं को दूर करना और यात्रियों को बेहतर अनुभव देना है। एक बार CRIS की तकनीकी रिपोर्ट आने के बाद, इसे पहले कुछ चुनिंदा ट्रेनों में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/10th-grade-student-stabbed-27-times-in-30-seconds-at-snooker-club/145279

स्नूकर क्लब में 10वीं के छात्र पर 30 सेकंड में 27 वार, दो नाबालिग हिरासत में

Related to this topic: