प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • डोईवाला के मिसरवाला में सड़क किनारे बेहोश मिला युवक, अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच कर रही पुलिस
  • देहरादून: धामी सरकार का डिजिटल क्रांति पर जोर, ई-गवर्नेंस से भ्रष्टाचार पर लगा अंकुश, अब घर बैठे मिलेंगी सरकारी सेवाएं
  • प्रदेश में UCC लागू होने के एक साल पूरे होने पर 27 जनवरी को मनाया जाएगा UCC दिवस, देहरादून में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का होगा आयोजन, मुख्यमंत्री धामी भी होंगे शामिल
  • ज्योतिर्मठ: चार धाम यात्रा के शीतकालीन गद्दी स्थलों सहित पंच बदरी के देव मंदिरों में उमड़ी पर्यटकों की भीड़, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की बढ़ोतरी हुई दर्ज
  • रुड़की: ठंड में सड़कों पर उतरे राज्यमंत्री विनय रोहिला, शीतकालीन व्यवस्थाओं का लिया जायजा, चौराहों पर अलाव की व्यवस्थाओं लिया जायजा
  • आज से दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर अमित शाह, ऋषिकेश के गीता भवन कार्यक्रम में होंगे शामिल
  • ग्रेटर नोएडा: इंजीनियर युवराज की कार बरामद, पूरी तरह क्षतिग्रस्त मिली मृतक इंजीनियर की गाड़ी
  • हरदोई में दो पक्षों में जमकर हुआ विवाद, घर में घुसकर जानलेवा हमला और तोड़फोड़ की गई, पुलिस की जांच में जुटी
  • अमरोहा में 18 साल के युवक ने लगाई फांसी, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, मामले की जांच में जुटी पुलिस

रेल सफर आज से महंगा होगा

भारतीय रेलवे की नयी किराया दरें आज से प्रभावी, लंबी दूरी की यात्रा पर असर

ट्रेन में सफर आज से मंहगा हो जाएगा। भारतीय रेलवे द्वारा पिछले दिनों पैसेंजर ट्रेनों की गयी किराए में बढ़ोतरी आज से लागू हो जाएगी। यह बढ़ोत्‍तरी एक और दो पैसे प्रति किमी. की गयी है।

भारतीय रेलवे की नयी किराया दरें आज से प्रभावी लंबी दूरी की यात्रा पर असर

Indian Railways new fare rates effective from today, impacting long-distance travel |

नई दिल्ली। ट्रेन में सफर आज से मंहगा हो जाएगा। भारतीय रेलवे द्वारा पिछले दिनों पैसेंजर ट्रेनों की गयी किराए में बढ़ोतरी आज से लागू हो जाएगी। यह बढ़ोतरी एक और दो पैसे प्रति किमी. की गयी है। इस बढ़ोतरी का 215 किमी. से कम की जनरल क्‍लास और सबअर्बन ट्रेनों में कोई असर नहीं पड़ेगा। संशोधित किराया ढांचे के तहत 215 किलोमीटर से अधिक की यात्रा के लिए साधारण श्रेणी में प्रति किलोमीटर एक पैसे की वृद्धि की गई है। वहीं, मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों के नॉन-एसी वर्गों के साथ-साथ सभी ट्रेनों के एसी वर्गों में प्रति किलोमीटर दो पैसे की बढ़ोतरी तय की गई है।

यह साल की दूसरी किराया वृद्धि, लंबी दूरी की साधारण यात्राओं पर होगी लागू

यह साल की दूसरी किराया वृद्धि है, जो मुख्य रूप से मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों की नॉन-एसी और एसी क्लास तथा लंबी दूरी की साधारण यात्राओं पर लागू होगी। रेल मंत्रालय के अनुसार, यह 'किराया युक्तिकरण' बढ़ते परिचालन खर्चों को संतुलित करने के लिए किया गया है, जिससे इस वित्त वर्ष में करीब 600 करोड़ रुपये की अतिरिक्त आय होने का अनुमान है।

गैर-उपनगरीय यात्राओं के किराए में प्रति किलोमीटर एक पैसे की वृद्धि

गैर-उपनगरीय यात्राओं में स्लीपर क्लास, साधारण और फर्स्ट क्लास साधारण के किराए में प्रति किलोमीटर एक पैसे की समान वृद्धि की गई है, जिससे टिकट कीमतों में सीमित और क्रमिक बढ़ोतरी होगी। मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों में स्लीपर, एसी चेयर कार, एसी 3-टियर, एसी 2-टियर और एसी फर्स्ट क्लास के किराए में प्रति किलोमीटर दो पैसे की बढ़ोतरी लागू की गई है। इसके बाद 500 किलोमीटर की यात्रा पर किराया 10 रुपये बढ़ जाएगा।

आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, तेजस राजधानी, राजधानी, शताब्दी, दुरंतो, वंदे भारत, हमसफर, अमृत भारत, तेजस, महामना, गतिमान, अंत्योदय, गरीब रथ, जन शताब्दी, युवा एक्सप्रेस, नमो भारत रैपिड रेल और सामान्य गैर-उपनगरीय सेवाओं (जहां लागू हो, एसी मेमू/डेमू को छोड़कर) के मौजूदा मूल किराए को अनुमोदित वर्ग-वार ढांचे के अनुरूप संशोधित किया गया है।

रेल किराया में बदलाव (एक नजर में) :-

एसी और मेल/एक्सप्रेस नॉन-एसी क्लास: प्रति किलोमीटर 2 पैसे की बढ़ोतरी।

उदाहरण : 500 किमी की नॉन-एसी यात्रा पर सिर्फ 10 रुपये अतिरिक्त।
साधारण श्रेणी (ऑर्डिनरी क्लास) में 215 किमी से अधिक दूरी: प्रति किलोमीटर 1 पैसा की बढ़ोतरी।

कोई बढ़ोतरी नहीं : - 

सबअर्बन  (उपनगरीय ट्रेनें)  और मासिक सीजन टिकट (MST) : साधारण श्रेणी में 215 किमी तक की यात्रा।

नई किराया बढ़ोतरी की ग्रेडेड सूची (सेकंड क्लास ऑर्डिनरी में) : - 

0-215 किमी: कोई बढ़ोतरी नहीं
216-750 किमी: 5 रुपये अतिरिक्त
751-1250 किमी: 10 रुपये अतिरिक्त
1251-1750 किमी: 15 रुपये अतिरिक्त
1751-2250 किमी: 20 रुपये अतिरिक्त

साधारण (नॉन-AC) ट्रेन सेकंड क्लास साधारण :

215 किमी तक: कोई बढ़ोतरी नहीं
216-750 किमी: 5 रुपये की बढ़ोतरी
751-1250 किमी: 10 रुपये की बढ़ोतरी
1251-1750 किमी: 15 रुपये की बढ़ोतरी
1751-2250 किमी: 20 रुपये की बढ़ोतरी। 

स्लीपर क्लास : 1 पैसा प्रति किमी की बढ़ोतरी
फर्स्ट क्लास (साधारण) : 1 पैसा प्रति किमी की बढ़ोतरी

मेल/एक्सप्रेस (नॉन-AC) ट्रेनों में:

सेकंड क्लास, स्लीपर क्लास और फर्स्ट क्लास: 2 पैसे प्रति किमी की बढ़ोतरी। 
AC क्लास में : - 
AC चेयर कार: 2 पैसे प्रति किमी की बढ़ोतरी
AC 3 टियर / 3E: 2 पैसे प्रति किमी की बढ़ोतरी
AC 2 टियर: 2 पैसे प्रति किमी की बढ़ोतरी
AC फर्स्ट क्लास / एग्जीक्यूटिव क्लास: 2 पैसे प्रति किमी की बढ़ोतरी। 

नई व्यवस्था की मुख्य बातें - 

1. उपनगरीय ट्रेनों के सिंगल टिकट किराए में कोई बदलाव नहीं।
2. सभी प्रकार के सीजन टिकट पहले की तरह ही रहेंगे।
3. रिजर्वेशन और सुपरफास्ट चार्ज में कोई बदलाव नहीं।
4. GST पूर्ववत लागू रहेगा और किराया राउंड ऑफ होगा।
5. 26 दिसंबर से पहले जारी टिकटों पर नया किराया लागू नहीं।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/india/noc-to-three-new-airlines-to-increase-competition-in-the-aviation-sector/102537

विमानन सेक्टर में प्रतिस्पर्धा बढ़ाने के लिए तीन नई एयरलाइंस को एनओसी

Related to this topic: