Parliament : राज्यसभा में जून तक 59 सदस्य रिटायर हो जाएंगे. ऐसे में इन सदस्यों को सदन में विदाई दी गई. किरेन रिजिजू ने बुधवार को कहा कि...
राज्यसभा में 59 सदस्यों को दी गई विदाई, किरेन रिजिजू बोले - 'डिप्टी चेयरमैन रिटायर हो रहे तो...' |
Parliament : राज्यसभा में जून तक 59 सदस्य रिटायर हो जाएंगे. ऐसे में इन सदस्यों को सदन में विदाई दी गई. किरेन रिजिजू ने बुधवार को कहा कि सदस्यों के रिटायरमेंट पर सारी व्यवस्था करना डिप्टी चेयरमैन का काम है. डिप्टी चेयरमैन (हरिवंश) खुद रिटायर हो रहे हैं, ऐसे में ये काम भी मुझे ही करना पड़ा.
उन्होंने कहा कि सेक्रेटरी जनरल ने मुझे अच्छे से समझाया कि शुरुआती दिनों में राज्यसभा में जब बहस चल रही थी, तब एक सदस्य नारा लगा रहे थे. नारा मत लगाइए. ठीक है, मैं नारा नहीं लगाऊंगा और वंदे मातरम बोलूंगा. नहीं, आप वंदे मातरम भी नहीं बोलेंगे.
किरेन रिजिजू ने कहा कि संसदीय कार्य मंत्री बनने के बाद यह देखने की कोशिश की थी कि शुरुआत कैसे हुई, राज्यसभा में वंदे मातरम् नहीं बोल सकते. इसे लेकर राज्यसभा का एक बुलेटिन जारी हुआ था कि वंदे मातरम नहीं बोल सकते. सोच में पड़ गया कि ऐसा कैसे. ऐसा कब हुआ.
'पीछे से कुछ-कुछ बोलते रहते हैं, लेकिन...'
उन्होंने कहा कि "यह वर्षों तक ऐसे ही रहा. हम इस पर करेक्शन लेकर आए. तेज कितना हो हवा का ये झोंका, अपने मन में तू रख ये भरोसा. भले भारी मन से जाएं, लेकिन यहां से दुखी मन से न जाएं. ये सबसे पहले आने और सबसे आखिर में जाने वाले सदस्यों में से रहे."
किरेन रिजिजू ने कहा कि पीछे से कुछ-कुछ बोलते रहते हैं, लेकिन खुद भाषण नहीं करते. उन्होंने आगे कहा कि आप भी भाषण कीजिए. मैं तो चीफ व्हिप हूं. मुझे बोलने का मौका देना है, खुद नहीं बोलना है."
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/world/iran-missile-attack-on-israel-kills-8/149959