प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • देहरादून: BJP के डेमोग्राफिक बयान पर कांग्रेस MLA काजी निजामुद्दीन ने कहा- 'चुनाव के लिए भ्रामक प्रचार कर रही BJP, इतिहास का हवाला देकर घेरी सत्ताधारी पार्टी'
  • घरेलू गैस आपूर्ति को लेकर प्रशासन अलर्ट, प्रशासन ने घरेलू गैस आपूर्ति समस्या के संबंध में जारी किया नंबर
  • रायबरेली: बाइक सवार छात्रों को ट्रक ने मारी टक्कर, हादसे में 2 छात्रों की मौत, 1 छात्रा गंभीर रूप से घायल, घायल छात्रा को अस्पताल में कराया भर्ती, इलाज जारी
  • आगरा: तेज रफ्तार प्राइवेट बस पलटी, हादसे में करीब 12 लोग घायल, सभी घायलों को इलाज के लिए भेजा अस्पताल
  • मेरठ: तेज रफ्तार कार का कहर, कार ने स्कूटी में मारी जोरदार टक्कर, स्कूटी और चालक को 200 मीटर तक घसीटा, पूरी घटना CCTV में कैद
  • ललितपुर: पुलिस ने करीब 1 करोड़ 71 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले 1 आरोपी को गिरफ्तार किया, 1 स्कॉर्पियो, 2 मोबाइल और 1 घड़ी बरामद
  • मुरादाबाद: रात में गांव के पास दिखा तेंदुआ, इलाके में फैली दहशत, सूचना के बाद आसपास के गांवों में लोगों से सतर्क रहने की अपील
  • अमेठी: पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, 50 हजार रुपए का इनामी अंतर्जनपदीय बदमाश गिरफ्तार, व्यापारी को अगवा कर ली थी फिरौती
  • राजस्थान में परिसीमन के बाद जुड़ेंगी 70 नई विधानसभा सीटें, जनगणना और उसके बाद होने वाले परिसीमन के बाद प्रदेश में विधायकों की संख्या 200 से बढ़कर 270 हो होगी

साध्वी प्रेम बाईसा मौत खुलासा

जोधपुर: साध्वी प्रेम बाईसा का निधन कार्डियक अरेस्ट से, कोई शोषण नहीं

राजस्थान के जोधपुर में साध्वी प्रेम बाईसा की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने आधिकारिक तौर पर बड़ा खुलासा किया है.

जोधपुर साध्वी प्रेम बाईसा का निधन कार्डियक अरेस्ट से कोई शोषण नहीं

Death Investigation |

साध्वी प्रेम बाईसा मौत खुलासा

राजस्थान के जोधपुर में साध्वी प्रेम बाईसा की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने आधिकारिक तौर पर बड़ा खुलासा किया है. शनिवार को पुलिस कमिश्नर ओमप्रकाश पासवान ने बताया कि साध्वी की मौत कार्डियक और पल्मोनरी अरेस्ट से हुई. पुलिस के मुताबिक, एफएसएल और हिस्टोपैथोलॉजी रिपोर्ट से साफ हो गया है कि मौत किसी जहर या अन्य बाहरी कारण से नहीं हुई. साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया कि उनके साथ किसी तरह का यौन शोषण नहीं हुआ.

नर्सिंग इंजेक्शन जांच में विवादित

कमिश्नर ने बताया कि जांच में यह सामने आया कि एक नर्सिंगकर्मी ने साध्वी को जो इंजेक्शन लगाया, वह शेड्यूल एच श्रेणी का था. ऐसे इंजेक्शन बिना अधिकृत डॉक्टर की पर्ची के नहीं लगाए जा सकते. हालांकि जब उनसे पूछा गया कि क्या इंजेक्शन की वजह से कार्डियक और पल्मोनरी अरेस्ट हुआ, तो उन्होंने कहा कि इस पर एक्सपर्ट मेडिकल ओपिनियन अभी आना बाकी है.

इंजेक्शन जांच: संभावित लापरवाही खुली

पुलिस कमिश्नर ने बताया कि देवी सिंह खुद इंजेक्शन लेकर आया था, लेकिन अभी तक उस इंजेक्शन से जुड़ी कोई पर्ची नहीं मिली है. उन्होंने कहा कि एक्सपर्ट रिपोर्ट आने के बाद यदि लापरवाही सामने आती है तो बीएनएस और चिकित्सकीय नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी. गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज होने की संभावना पर उन्होंने कहा कि सभी विकल्प रिपोर्ट के आधार पर खुले हैं.

यह भी पढ़े: महाशिवरात्रि: 22 अप्रैल केदार खुलेंगे

https://www.primenewsnetwork.in/india/mahashivratri-kedarnath-opens-apr-22/143699

Related to this topic: