प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

21वीं सदी का दूसरा चौथाई...

पीएम मोदी ने कहा: 21वीं सदी का दूसरा चौथाई 'विकसित भारत' के निर्माण में होगा निर्णायक

राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब देते हुए गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि दुनिया तेजी से एक नई वैश्विक व्यवस्था की ओर बढ़ रही है।

पीएम मोदी ने कहा 21वीं सदी का दूसरा चौथाई विकसित भारत के निर्माण में होगा निर्णायक

Second Quarter of 21st Century Key to Viksit Bharat: PM Modi |

नई दिल्ली। राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब देते हुए गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि दुनिया तेजी से एक नई वैश्विक व्यवस्था की ओर बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि 21वीं सदी का पहला चौथाई समाप्त हो चुका है और अब दूसरा चौथाई उतना ही निर्णायक होगा जितना कि पिछले सदी में भारत के स्वतंत्रता संग्राम का दूसरा चौथाई था। उन्होंने यह भी कहा कि देश विकसित भारत की दिशा में तेजी से बढ़ रहा है।

दुनिया का झुकाव भारत की ओर बढ़ा: पीएम मोदी

उन्होंने कहा, “अगर हम मौजूदा परिस्थितियों और हालात का निष्पक्ष और बिना राजनीतिक पूर्वाग्रह के विश्लेषण करें, तो साफ दिखता है कि दुनिया का झुकाव भारत की ओर बढ़ रहा है। विश्वमित्र और विश्वबंधु के रूप में भारत कई देशों के लिए एक भरोसेमंद साझेदार बनकर उभरा है।”

विपक्ष की नारेबाजी पर पीएम का तंज

पीएम मोदी ने अपने भाषण के दौरान विपक्षी सदस्यों के नारे लगाने पर इशारों-इशारों में तंज कसा। उन्होंने कहा, "खड़गे जी की उम्र को देखते हुए, मैं आपसे, सभापति जी, अनुरोध करता हूं कि उन्हें बैठने दें और नारे लगाने दें ताकि उन्हें कोई दिक्कत न हो। पीछे युवा लोग हैं। इसलिए, कृपया खड़गे जी को बैठे-बैठे ही नारे लगाने की इजाजत दें।"

यूरोपीय संघ से बड़ा व्यापार समझौता

प्रधानमंत्री ने कहा कि, "देश सही दिशा में तेज गति से आगे बढ़ रहा है। भारत दुनिया के कई देशों के साथ भविष्य को ध्यान में रखते हुए व्यापार समझौते कर रहा है। हाल ही में, हमने ऐसे 9 समझौते फाइनल किए हैं। इनमें सबसे बड़ा, जिसे 'मदर ऑफ ऑल डील्स' कहा जा रहा है, 27 सदस्य देशों वाले यूरोपीय संघ के साथ किया गया है। गौरतलब है कि इससे पहले दिन में लोकसभा ने विपक्षी सदस्यों के नारेबाजी के बीच राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव को ध्वनि मत से पारित कर दिया था।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/india/10-killed-in-meghalaya-illegal-coal-mine-explosion/132104

मेघालय की अवैध कोयला खदान में भीषण धमाका, 10 लोगों की मौत

Related to this topic: