प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

सेंसेक्स 331.21 अंक टूटा

शेयर बाजार में हफ्ते के पहले दिन मुनाफा वसूली रही हावी

भारतीय शेयर बाजार में आज हफ्ते के पहले कारोबारी दिन भारी मुनाफावसूली देखने को मिली। सुबह हरे निशान में खुला शेर मार्केट आज बंद होते समय लाल निशान में पहुंच गया।

शेयर बाजार में हफ्ते के पहले दिन मुनाफा वसूली रही हावी

प्रतीकात्मक चित्र |

शेयर बाजार में हफ्ते के पहले दिन मुनाफा वसूली रही हावी

सेंसेक्स 331.21 अंक टूटा जबकि निफ्टी फिर 26,000 के बेंचमार्क से नीचे फिसला

मुंबई।
भारतीय शेयर बाजार में आज हफ्ते के पहले कारोबारी दिन भारी मुनाफावसूली देखने को मिली। सुबह हरे निशान में खुला शेर मार्केट आज बंद होते समय लाल निशान में पहुंच गया। निफ्टी एक बार फिर 26,000 के बेंचमार्क से नीचे फिसलकर बंद हुआ। सेंसेक्स निफ्टी गिरावट पर बंद हुआ। बैंक निफ्टी ऊपरी स्तर से फिसलकर बंद हुआ। मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में बिकवाली रही। आज के कारोबार में निफ्टी IT इंडेक्स ऊपरी स्तरों से 1% फिसला है। डिफेंस, रियल्टी शेयरों में दबाव रहा। मेटल, एनर्जी, तेल-गैस शेयरों में बिकवाली रही।

शेयर बाजार आज सुबह तेजी के साथ खुला था, लेकिन अपनी तेजी कायम नहीं रख सका और गिरावट के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 में से 25 शेयरों में बिकवाली रही जबी निफ्टी के 12 में से 9 शेयरों में गिरावट लेकर बंद हुए। वहीं निफ्टी के 50 में से 38 शेयरों में बिकवाली रही।

आज सेंसेक्स 0.39% यानी 331.21 अंक की गिरावट के साथ 84,900.71 अंक के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 0.42% यानी 108.65 अंक की गिरावट के साथ 25,959.50 अंक के स्तर पर बंद हुआ। आइये जानें आज के टॉप गेनर और लूजर शेयर।

नेशनल स्टाक एक्सचेंज (एनएसी) पर 3,214 शेयरों में ट्रेडिंग हुई। इनमें से 810 शेयर तेजी के साथ बंद हुए। वहीं 2,316 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। इसके अलावा 88 शेयरों के रेट में कोई अंतर नहीं आया।

आज के चढ़ने वाले शीर्ष शेयर  -

टेक महिंद्रा करीब 33.20 रुपये की तेजी के साथ 1,494.70 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। आयशर मोटर्स 124 रुपये की तेजी के साथ 7,258.50 रुपये पर बंद हुआ। बजाज ऑटोकरीब 115.50 रुपये की तेजी के साथ 9,007.50 रुपये के स्तर पर जबकि विप्रो का करीब 2.78 रुपये की तेजी के साथ 247.27 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। श्रीराम फाइनेंस 4.90 रुपये की तेजी के साथ 828.20 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।

आज के गिरने वाले शीर्ष शेयर  - 

भारत इलेक्ट्रॉनिक्स का शेयर आज करीब 12.55 रुपये की गिरावट के साथ 403.80 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। इसके अलावा जेएसडब्ल्यू स्टील लिमिटेड करीब 34.30 रुपये की गिरावट के साथ 1,106 रुपये के स्तर पर, मैक्स हेल्थकेयर 25.30 रुपये की गिरावट के साथ 1,155.80 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। डॉ रेड्डीज लैब्स भी 17.70 रुपये की गिरकर 1,226.20 रुपये के स्तर पर जबकि ग्रासिम 46.10 रुपये की गिरावट के साथ 2,688.70 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।

इसे भी पढेंः

प्रतिभूति बाजार संहिता में संशोधन का प्रस्ताव, संसद में आयेगा विधेयक

https://www.primenewsnetwork.in/business/share-market-conduct-may-be-revised/98608

Related to this topic: