प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • कानपुर: मेयर प्रमिला पांडेय के पुत्र बंटी पांडेय उर्फ अमित का तलवार से केक काटने का वीडियो वायरल, पिछले साल भी तलवार और फरसे से काटा था केक, अभी तक पुलिस और प्रशासन ने इस मामले में कोई भी सख्त कार्रवाई नहीं की है
  • संभल: असमोली विधानसभा क्षेत्र के दारापुर गांव में आजाद समाज पार्टी का शक्ति प्रदर्शन, सैकड़ों लोगों ने SP छोड़ आजाद समाज पार्टी की सदस्यता ली, पंचायत–विधानसभा चुनाव में जीत का दावा किया
  • इटावा: प्रेम संबंधों के चलते एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की, आरोपी पत्नी वारदात के बाद अपनी नाबालिग बेटी को साथ लेकर प्रेमी संग फरार हो गई, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी
  • संभल: तेज रफ्तार रोडवेज बस ने दो बाइक सवारों को रौंदा, एक युवक की मौके पर मौत, दूसरे की हालत गंभीर, घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती
  • यूपी बजट सत्र से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा- '11 फरवरी को पेश होगा बजट, आर्थिक सर्वेक्षण की रिपोर्ट भी प्रस्तुत होगी, हम यूपी को बीमारूपन से ब्रेकथ्रू स्टेट तक लाए'
  • कानपुर: अस्पताल की लापरवाही से नवजात की मौत का मामला, प्रसव के बाद नवजात बच्ची को वार्मर मशीन में रखा गया, मशीन में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, नवजात बच्चा पूरी तरह से झुलसा, बच्चे की मौके पर मौत
  • बस्ती: 2 दिन से लापता दरोगा का मिला शव, नदी में तैरता मिला लापता दरोगा अजय गौड़ का शव, बस्ती जिले के परशुरामपुर थाने में SSI के पद पर तैनात थे दरोगा अजय गौड़
  • संभल: प्रशासन ने काशीराम आवासीय कालोनी में आवासों को मुस्लिम समुदाय के कब्जों से मुक्त कराया, 50 से अधिक आवासों पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पिछले 12 साल से किया हुआ था कब्जा
  • हाथरस: सड़क हादसे में 2 साल के मासूम की मौत, आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने जमकर किया हंगामा, पुलिस से नोकझोंक और धक्का-मुक्की के साथ पथराव भी किया, हालात बिगड़ने पर पुलिस ने भीड़ पर लाठियां बरसाई

BJP प्रदेश अध्यक्ष बोले, SIR जरूरी है

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद शमिक भट्टाचार्य – एसआईआर नहीं तो विधानसभा चुनाव नहीं

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद शमिक भट्टाचार्य ने टीएमसी पर एसआईआर प्रक्रिया रोकने का आरोप लगाते हुए कहा कि एसआईआर पूरी नहीं हुई तो विधानसभा चुनाव नहीं होंगे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद शमिक भट्टाचार्य – एसआईआर नहीं तो विधानसभा चुनाव नहीं

Shamik Bhattacharya |

भाजपा ने टीएमसी पर लगाए गंभीर आरोप

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद शमिक भट्टाचार्य ने टीएमसी पर एसआईआर की प्रक्रिया को पूरी करने में बाधा खड़ी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि एसआईआर पूरी नहीं होने की स्थिति में विधानसभा चुनाव भी नहीं होगा।

नो एसआईआर, नो वोट

उन्होंने कहा कि भाजपा शुरू से ही कहती रही है – नो एसआईआर, नो वोट।

टीएमसी पर आपत्ति

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य का कहना है कि टीएमसी वोटर लिस्ट में बांग्लादेशी घुसपैठियों और रोहिंग्याओं का नाम रखवा कर चुनाव करवाना चाहती है। इसलिए वह शुरू से ही एसआईआर का विरोध कर रही है।

बीएलओ और सुनवाई केंद्रों में दबाव

उसकी ओर से पहले बीएलओ पर दबाव डालना शुरू किया गया। उसके बाद जब वोटरों की सुनवाई शुरू हुई तो उसने उसमें बाधा डालना शुरू किया। उसके विधायकों ने खुद सुनवाई केंद्रों में जाकर हंगामा करवाया।

मुख्यमंत्री के बयान पर भाजपा की आलोचना

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के उस बयान की आलोचना की जिसमें मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले आम लोग यह तय करते थे कि सरकार किसकी होगी। लेकिन अब चुनाव आयोग ही पहले से यह उपाय करता है कि किसकी सरकार होगी। इसे आम लोग बर्दाश्त नहीं कर सकते।

एसआईआर के दौरान हो रही घटनाओं के लिए जिम्मेदारी

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी एसआईआर के दौरान हो रही घटनाओं के लिए चुनाव आयोग को जिम्मेदा ठहराती रही है।

कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी

इस पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य का कहना है कि कानून व्यवस्था बनाए रखना ममता सरकार की जिम्मेदारी है। चुनाव आयोग ने भी यह स्पष्ट कर दिया है।

यह भी पढ़े: एनआरआई द्वारा भेजे धन में 26.6% गिरावट

https://www.primenewsnetwork.in/india/nri-remittances-drop-by-266-in-india/106062

Related to this topic: