शेयर बाजार में हफ्ते के अंतिम कारोबारी दिन शुक्रवार को एक बार फिर भारी गिरावट देखने को मिली। हालांकि कारोबार के अंतिम घंटों में शेयर बाजार ने शानदार वापसी की ।
शेयर बाजार में निचले स्तर से रिकवरी, कैपिटल मार्केट, मेटल शेयरों ने दिया सहारा
हफ्ते अंतिम कारोबारी दिन सेंसेक्स 95 अंक टूटा, निफ्टी 25500 के नीचे हुआ बंद
मुंबई।
भारतीय शेयर बाजार में हफ्ते के अंतिम कारोबारी दिन शुक्रवार को एक बार फिर भारी गिरावट देखने को मिली। हालांकि कारोबार के अंतिम घंटों में शेयर बाजार ने शानदार वापसी की और और लो लेवल से जोरदार उछाल दर्ज की। दिनभर की कमजोरी के बाद सेंसेक्स और निफ्टी ने इंट्रा-डे में करीब 1% की रिकवरी की। दिन के अंत में सेंसेक्स में सिर्फ 95 पॉइंट और निफ्टी में 17 पॉइंट की गिरावट के साथ बंद हुए।
शुक्रवार की सुबह शेयर बाजार एशिया और अमेरिका के बाजारों में रात भर हुई बिकवाली का असर देखने को मिला। बीएसई सेंसेक्स 506 अंक गिरकर 82,805 पर खुला, जबकि निफ्टी 50 147 अंक गिरकर 25,363 पर था। सबसे ज्यादा गिरने वाले शेयरों में भारती एयरटेल (जो ब्लॉक डील के कारण 3% से ज्यादा गिरा), एचसीएल टेक, विप्रो, जेएसडब्ल्यू स्टील, टाटा स्टील, टीसीएस, टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स और अदानी एंटरप्राइजेज शामिल थे।
इस गिरावट के बीच भी मिडकैप और बैंक निफ्टी ने तो ज़्यादा मजबूत उछाल देखी गयी। फाइनेंशियल्स और मिडकैप्स Nifty Bank दिन के निचले स्तर से 323 पॉइंट उछला और 57,877 पर बंद हुआ। मिडकैप इंडेक्स में भी लगभग 375 पॉइंट की रिकवरी दिखी और लगभग 2% की छलांग लगायी।
कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन बाजार में रिकवरी देखने को मिली और सेंसेक्स, निफ्टी निचले स्तर से सुधरकर बंद हुए। निफ्टी बैंक, मिडकैप इंडेक्स बढ़त पर बंद हुए। कैपिटल मार्केट, मेटल शेयरों में अच्छी खरीदारी रही जबकि PSU बैंक, ऑटो, PSE इंडेक्स बढ़त पर बंद हुआ। IT, इंफ्रा, FMCG शेयरों में दबाव देखने को मिला।
कारोबार के अंत में सेंसेक्स 94.73 अंक यानी 0.11 फीसदी की गिरावट के साथ 83,216.28 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 17.40 अंक यानी 0.07 फीसदी की गिरावट के साथ 25,492.30 के स्तर पर बंद हुआ।
आज के चढ़ने वाले शीर्ष शेयर -
शुक्रवार के कारोबार में सबसे ऊपर बजाज फाइनेंस के शेयर बंद हुए। इन्होंने 2.38 प्रतिशत की बढ़त हासिल की। वहीं, टाटा स्टील के शेयर 2.32 प्रतिशत मजबूत होकर बंद हुए, जबकि महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयरों में 1.99 प्रतिशत की तेजी आई है। इसके बाद बाजाज फिनसर्व 1.89 प्रतिशत उछाल के साथ बंद हुए,जबकि ICICI Bank के शेयरों में 1.72 प्रतिशत की मजबूत देखी गई है।
आज के गिरने वाले शीर्ष शेयर -
दूसरी तरफ, भारती एयरटेल के शेयरों में सबसे अधिक गिरावट आई है। यह 4.48 प्रतिशत लुढ़ककर बंद हुए। वहीं, टेक महिंद्रा के शेयरों में 1.91 प्रतिशत और रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) में 1.21 प्रतिशत की गिरावट आई है। इसके बाद HCL Tech में 0.92 और HUL में 0.91 प्रतिशत का नुकसान दर्ज किया गया है।
यह भी पढ़ेंः
लोअर क्लर्क, जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट एवं डाटा इंट्री ऑपरेटर पद के लिए 30.73 लाख आवेदन
https://www.primenewsnetwork.in/india/up-vacancy-one-post-981-applicant/96831
एलआईसी का शुद्ध मुनाफा 32 फीसदी बढ़ा
भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के शुद्ध मुनाफा में वित्त वर्ष 2026 की जुलाई सितंबर तिमाही के दौरान 32% की शानदार वृद्धि हुई है।
https://www.primenewsnetwork.in/india/lic-profit-32-percent-increased/96876