प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

NEET पेपर लीक प्रदर्शन पर बवाल

सीवान AK-47 फायरिंग विवाद: NEET पेपर लीक प्रदर्शन पर बवाल, राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर साधा निशाना

सीवान AK-47 फायरिंग विवाद पर सियासत तेज। NEET पेपर लीक प्रदर्शन के बीच राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर छात्रों के दमन का आरोप लगाया, पुलिस कार्रवाई पर भी उठे सवाल।

सीवान ak-47 फायरिंग विवाद neet पेपर लीक प्रदर्शन पर बवाल राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर साधा निशाना

Siwan AK-47 Row: Rahul Gandhi Targets Centre Over NEET Protest |

सीवान (बिहार)। NEET पेपर लीक विवाद को लेकर बिहार के सीवान में हुए हिंसक छात्र प्रदर्शन के दौरान पुलिस द्वारा AK-47 से फायरिंग किए जाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। सीवान के पुलिस अधीक्षक (SP) पूरन कुमार झा ने सोमवार को स्पष्ट किया कि इस वायरल और गंभीर घटना में संलिप्त पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा रही है। यह पूरा विवाद देश की राजधानी से लेकर बिहार के राजनीतिक गलियारों तक केंद्र सरकार और पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर बड़े सवाल खड़े कर रहा है।

राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर तीखा हमला

इस पूरे घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने सरकार पर छात्रों के प्रति "हत्यारे" (murderous) रवैया अपनाने का गंभीर आरोप लगाया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट साझा करते हुए राहुल गांधी ने दावा किया कि सरकार देश के विभिन्न राज्यों में छात्रों की आवाज को दबाने के लिए अत्यधिक बल का प्रयोग कर रही है, जिसमें एके-47 और पैलेट गन का इस्तेमाल शामिल है।

बिहार बंद के दौरान पटना में भी बढ़ा तनाव

पेपर लीक विवाद और छात्र आंदोलनकारियों पर पुलिस कार्रवाई के खिलाफ विपक्षी दलों और सामाजिक संगठनों द्वारा बुलाए गए बिहार बंद के दौरान पटना में भी ऐसी ही अशांति की सूचना मिली थी। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने कथित तौर पर पटना में पुलिस वाहनों में तोड़फोड़ की और उन्हें पलट दिया, जिससे प्रभावित क्षेत्रों में पुलिस की तैनाती बढ़ानी पड़ी।

छात्रों पर कार्रवाई को लेकर राहुल ने उठाए सवाल

राहुल गांधी ने अपने पोस्ट में कहा, "पूरा तंत्र छात्रों के प्रति सीधे तौर पर हत्यारा साबित हो रहा है। ऐसी खबरें आ रही हैं कि बिहार में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर एके-47 से गोलियां चलाई गई हैं। सैकड़ों छात्रों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ FIR दर्ज की जा रही है।" प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सीधा सवाल पूछते हुए उन्होंने आगे कहा, "मोदी जी, आपका वह वादा कहां गया जिसमें कहा गया था कि छात्रों के खिलाफ कोई FIR दर्ज नहीं की जाएगी और उन्हें रिहा कर दिया जाएगा? इसके विपरीत, उन पर घातक हमले और बर्बरता थोपी जा रही है।"

देशभर में छात्रों के दमन का लगाया आरोप

कांग्रेस नेता ने देश भर में छात्रों के खिलाफ हो रही कार्रवाई के एक समान पैटर्न को उजागर करते हुए कहा कि विपक्ष की आवाज को दबाने की सुनियोजित कोशिश हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया, "दिल्ली में छात्रों पर पैलेट गन चलाई गईं, और बिहार में एके-47। चाहे उत्तर प्रदेश हो, पश्चिम बंगाल हो, बिहार हो या फिर दिल्ली- हर जगह यही पैटर्न है। मैंने पहले भी कहा है: यह सरकार बेईमान है।

प्रधानमंत्री से माफी और जवाबदेही की मांग

उन्होंने आगे कहा, "वास्तविक सुधार इनकी क्षमता से बाहर है। ये अपनी बातों से मुकर जाएंगे और छात्रों की आवाज को दबाने के लिए हर संभव हथकंडा अपनाएंगे।" अपने बयान के अंत में, कांग्रेस नेता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र इस मामले पर बिना शर्त माफी मांगने की मांग की और इस कार्रवाई में शामिल सुरक्षा बलों की जवाबदेही तय किए जाने की पुरजोर वकालत की।
​(भाषांतर: Ravi Pandey । इनपुट: ANI)

यह भी पढ़ें: NEET-UG विवाद के बीच संसद में हंगामा, विपक्ष ने सरकार पर साधा निशाना

Related to this topic: