प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

ग्रेटर नोएडा में दक्षिण कोरियाई पुरुष की हत्या

ग्रेटर नोएडा में दक्षिण कोरियाई पुरुष की हत्या, लिव-इन पार्टनर गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में एक चौंकाने वाला मामला समाने आया है जिसमें एक महिला ने अपने दक्षिण कोरियाई लिव-इन पार्टनर की कथित रूप से चाकू से गोदकर हत्या कर दी है।

ग्रेटर नोएडा में दक्षिण कोरियाई पुरुष की हत्या लिव-इन पार्टनर गिरफ्तार

South Korean man stabbed to death in Greater Noida |

ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में एक चौंकाने वाला मामला समाने आया है जिसमें एक महिला ने अपने दक्षिण कोरियाई लिव-इन पार्टनर की कथित रूप से चाकू से गोदकर हत्या कर दी है। पुलिस ने हत्या की आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक की पहचान 'डक ही यू' के रूप में हुई  है।

मणिपुर की रहने वाली है आरोपी महिला

ग्रेटर नोएडा के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (ADCP) सुधीर कुमार ने बताया कि अपने लिव-इन पार्टनर की हत्या करने वाली महिला की पहचान मणिपुर के थांगल की रहने वाली लुंजारना पामई के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि पीड़ित शराब पीता था, जिसको लेकर दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते थे। महिला ने झगड़े के दौरान पीड़ित को चाकू से गोद दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

ADCP ने कहा कि फिलहाल शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। ज्ञान पार्क पुलिस स्टेशन में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने कहा कि आरोपी लुंजारना पामई खुद पीड़ित को लेकर अस्पताल आई थी।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/stones-thrown-at-chariot-during-procession-in-bengaluru-injuring-a-girl/103669

बेंगलुरु में शोभायात्रा के दौरान रथ पर फेंके गए पत्थर, एक लड़की घायल

Related to this topic: