प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

जीत के बाद बोले बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा

Bihar Election Result 2025 : 'इस सुनामी ने स्पष्ट कर दिया है..', जीत के बाद बोले बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा

Bihar Election Result 2025 : जेपी नड्डा ने शुक्रवार को कहा कि इस चुनाव में हमें समाज के सभी वर्गों का आशीर्वाद मिला है, वहीं दूसरी ओर, महागठबंधन समाज को बांटकर राजनीति कर रहा था. एनडीए को भारी बहुमत..

bihar election result 2025  इस सुनामी ने स्पष्ट कर दिया है जीत के बाद बोले बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा

'इस सुनामी ने स्पष्ट कर दिया है..', जीत के बाद बोले बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा |

 

Bihar Election Result 2025 : जेपी नड्डा ने शुक्रवार को कहा कि इस चुनाव में हमें समाज के सभी वर्गों का आशीर्वाद मिला है, वहीं दूसरी ओर, महागठबंधन समाज को बांटकर राजनीति कर रहा था. एनडीए को भारी बहुमत मिला है. जेपी नड्डा ने दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय से कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी रणनीति समाज को खंडित और विभाजित करके शासन करने की थी. वे बिहार को बिहारियों की मदद से नहीं, बल्कि घुसपैठियों की मदद से चलाना चाहते थे. बिहार की जनता ने उन्हें करारा जवाब दिया है और स्पष्ट संदेश दिया है कि बिहार की जनता राष्ट्रवादी ताकतों के साथ खड़ी है. 

'बिहार की जनता हो या देश की जनता..'

जेपी नड्डा ने कहा कि यह जनादेश, यह नतीजे दिखाते हैं कि यह सुनामी है. इस सुनामी ने स्पष्ट कर दिया है कि चाहे बिहार की जनता हो या देश की जनता, उन्होंने प्रधानमंत्री पर अपना विश्वास जताया है और विकास की राजनीति पर मुहर लगाई है. यह चुनाव स्पष्ट रूप से विकास बनाम जंगलराज के बीच था. लोगों ने विकास पर मुहर लगाई है. प्रधानमंत्री के नेतृत्व में एक सक्रिय सरकार है. डबल इंजन सरकार को स्पष्ट जनादेश देकर बिहार की जनता ये सुनामी लाई है.

पीएम मोदी का बयान

पीएम मोदी ने कहा, बिहार के लोगों ने विकसित बिहार के लिए मतदान किया है. बिहार के लोगों ने समृद्ध बिहार के लिए मतदान किया है. मैंने चुनाव प्रचार के दौरान बिहार की जनता से रिकॉर्ड मतदान के लिए आग्रह किया था और बिहार के लोगों ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए, मैंने बिहार के लोगों से NDA को प्रचंड विजय दिलाने का आग्रह किया था, बिहार की जनता ने मेरा ये आग्रह भी माना. बिहार ने 2010 के बाद का सबसे बड़ा जनादेश NDA को दिया है. मैं बहुत विनम्रता से NDA के सभी दलों की ओर से बिहार की महान जनता का आभार व्यक्त करता हूं.

पीएम मोदी ने कहा कि बिहार में कुछ दलों ने 'MY' तुष्टिकरण का फॉर्मूला बनाया था, लेकिन आज की जीत ने एक नया सकारात्मक 'MY' फॉर्मूला दिया है और वो है महिला और युवा. आज बिहार देश के उन राज्यों में है, जहां युवाओं की संख्या सबसे ज़्यादा है और इसमें हर धर्म और जाति के युवा शामिल हैं. उनकी इच्छाओं, आकांक्षाओं और सपनों ने जंगलराज वालों के पुराने 'MY' फॉर्मूले को ध्वस्त कर दिया है.

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/after-the-victory-pm-modi-said-that-the-people-of-bihar-have-made-a-splash/97656

Related to this topic: