प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

सुप्रीम कोर्ट को मिले 5 नए जज

सुप्रीम कोर्ट को मिले 5 नए जज, राष्ट्रपति ने नियुक्तियों पर लगाई मुहर

देश की सबसे बड़ी अदालत यानी सुप्रीम कोर्ट को सोमवार को पांच नए न्यायाधीश मिल गए हैं।

सुप्रीम कोर्ट को मिले 5 नए जज राष्ट्रपति ने नियुक्तियों पर लगाई मुहर

Supreme Court Gets 5 New Judges, Total Strength Rises to 37 |

नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी अदालत यानी सुप्रीम कोर्ट को सोमवार को पांच नए न्यायाधीश मिल गए हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की सिफारिशों को मंजूरी देते हुए पांच नामों पर मुहर लगा दी है। इसी के साथ अब सुप्रीम कोर्ट में जज की संख्या बढ़कर 37 हो गई।

केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने दी जानकारी

केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' के जरिए इसकी जानकारी दी। इनमें देश के चार अलग-अलग हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश और एक वरिष्ठ अधिवक्ता शामिल हैं। इन नियुक्तियों के साथ ही सर्वोच्च न्यायालय की कार्य क्षमता बढ़ाने और लंबित मामलों के निस्तारण को गति देने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

ये हैं सुप्रीम कोर्ट को मिले 5 नए जज:

- न्यायमूर्ति चंद्रशेखर, बॉम्बे हाईकोर्ट
- न्यायमूर्ति शील नागू, पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट
- न्यायमूर्ति संजीव सचदेवा, मध्य प्रदेश हाईकोर्ट 
- न्यायमूर्ति अरुण पल्ली, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख हाईकोर्ट
- वरिष्ठ अधिवक्ता वी. सुब्रमणि मोहना

बता दे कि हाल ही में सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने इन नामों की सिफारिश केंद्र सरकार को भेजी थी जिसके बाद राष्ट्रपति की मंजूरी मिलने के बाद नियुक्तियों को अंतिम रूप दिया गया। वहीं, इनके शपथ लेने और पदभार ग्रहण करने के बाद अब उच्चतम न्यायालय में न्यायाधीशों की संख्या औपचारिक रूप से 37 हो जाएगी।

लंबित मामलों के निपटारे को मिलेगी रफ्तार

इस विस्तार का उद्देश्य सर्वोच्च न्यायालय में लंबित मामलों की बढ़ती संख्या को कम करना और अधिक नियमित संविधान पीठों के गठन को सक्षम बनाना है। उम्मीद जताई जा रही है कि ये नई नियुक्तियां न्यायालय की क्षमता को मजबूत करेंगी और न्यायिक नियुक्तियों में वरिष्ठता, योग्यता, क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व और लैंगिक विविधता के पहलुओं को भी दर्शाएंगी।

यह भी पढ़ें: गंगा स्नान कर लौट रहे श्रद्धालुओं की बस को डंपर ने मारी टक्कर, एक महिला की मौत व 26 घायल

Related to this topic: